Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Neha Dhupia defends Deepika Padukone amid Sandeep Reddy Vanga Spirit Movie controversy actress shares post
{"_id":"6847022cfb6ab8e2100be634","slug":"neha-dhupia-defends-deepika-padukone-amid-sandeep-reddy-vanga-spirit-movie-controversy-actress-shares-post-2025-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neha Dhupia: काम के तय घंटों की मांग पर दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में आईं नेहा, कहा- हमें शर्मिंदा किया जाता है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Neha Dhupia: काम के तय घंटों की मांग पर दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में आईं नेहा, कहा- हमें शर्मिंदा किया जाता है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 09 Jun 2025 09:26 PM IST
सार
Neha Dhupia Defends Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'स्पिरिट' छोड़ी, उसके बाद यह खबर खूब चर्चा में रही कि उन्होंने आठ घंटे काम करने की मांग रखी थी, जो मेकर्स ने नहीं मानी। दीपिका की इस डिमांड को लेकर नेहा धूपिया ने उन्हें सपोर्ट किया है।
विज्ञापन
1 of 5
नेहा धूपिया-दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। बीते दिनों फिल्म 'स्पिरिट' में उनके काम करने की खबर आई, फिर पता चला कि वे फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह तृप्ति डिमरी को मेकर्स ने साइन किया है। बाद में अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि दीपिका ने मेकर्स के सामने आठ घंटे तक ही काम करने की शर्त रखी थी। साथ ही तगड़ी फीस भी मांगी। इस पर काफी विवाद चल रहा है। शिफ्ट टाइमिंग को लेकर पंकज त्रिपाठी और मणिरत्नम जैसे दिग्गज दीपिका का सपोर्ट कर चुके हैं। अब नेहा धूपिया ने भी दीपिका का समर्थन किया है।
2 of 5
नेहा धूपिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @nehadhupia
नेहा धूपिया बोलीं- 'हमें दरकिनार कर दिया जाता है'
नेहा धूपिया ने आठ घंटे की सीमित शिफ्ट टाइमिंग में काम करने की दीपिका पादुकोण की कथित डिमांड का सपोर्ट किया है। साथ ही दीपिका पादुकोण का बचाव करती नजर आई हैं। उन्होंने आज सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा है। नेहा ने लिखा है, 'वर्क-लाइफ बैलेंस बातचीत से परे ले जाने के लिए, नई माओं को व्यावहारिक सपोर्ट और सोच-विचार की जरूरत है। इसके बजाय हमें अक्सर शर्मिंदा किया जाता है या दरकिनार कर दिया जाता है'।
'मैं दीपिका के साथ हूं'
नेहा धूपिया ने आगे लिखा है, 'मैं एक कामकाजी मां के रूप में दीपिका पादुकोण के काम करने घंटों के उचित अनुरोध के साथ हूं'। बता दें कि फिल्म 'स्पिरिट' का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने आठ घंटे तक ही काम करने और 40 करोड़ रुपये फीम की डिमांड रखी थी। संदीप रेड्डी वंगा ने इसे अस्वीकार कर दिया, जिसके चलते दीपिका ने फिल्म छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा धूपिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @nehadhupia
मणिरत्नम ने भी किया दीपिका का सपोर्ट
तय अवधि तक काम करने की दीपिका की डिमांड पर कई सितारे उनके सपोर्ट में आए हैं। इस लिस्ट में नेहा धूपिया का नाम भी जुड़ गया है। इससे पहले न्यूज 18 के साथ एक इंटरव्यू में मणिरत्नम ने इस मसले पर दीपिका को सपोर्ट किया। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि अभिनेत्री इस पोजिशन पर हैं कि वे इस तरह की मांग कर सकती हैं।
अल्लू अर्जुन की फिल्म में दीपिका की एंट्री
दीपिका पादुकोण के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। वे एटली की अगली फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें अल्लू अर्जुन भी हैं। इसमें दीपिका काफी मजबूत किरदार अदा कर रही हैं। उन्हें एक्शन करते देखा जाएगा। हाल ही में मेकर्स ने अनाउंसमेंट वीडियो शेयर कर बताया कि दीपिका पादुकोण फिल्म का हिस्सा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।