{"_id":"6846ff06cc0ab580db00c1e8","slug":"thug-life-box-office-collection-day-5-total-earning-of-kamal-haasan-film-2025-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thug Life Day 5 Collection: वीकएंड के बाद लड़खड़ा गई कमल हासन की 'ठग लाइफ', जानें पांचवें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Thug Life Day 5 Collection: वीकएंड के बाद लड़खड़ा गई कमल हासन की 'ठग लाइफ', जानें पांचवें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 09 Jun 2025 09:04 PM IST
सार
Thug Life Box Office Collection Day 5: कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया है?
विज्ञापन
1 of 5
ठग लाइफ
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि फिल्म की शुरूआत औसत रही और वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है। कमल हासन और मणि रत्नम की जोड़ी इस फिल्म में कोई कमाल नहीं दिखा सकी। ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म ने पांचवे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?
2 of 5
ठग लाइफ
- फोटो : यूट्यूब
'ठग लाइफ' की पांचवें दिन की कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 15.5 करोड़ की कमाई से औसत शुरूआत की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई आधी 7.15 करोड़ हो गई। तीसरे दिन फिल्म की कमाई 7.75 करोड़ रही। चौथे दिन रविवार था लेकिन फिल्म को वीकएंड का फायदा नहीं मिला। इस दिन फिल्म ने 6.5 करोड़ रुपये कमाए। पांचवें दिन यानी सोमवार को फिल्म के शुरूआती आंकड़े आने लगे हैं। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 2.37 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह से फिल्म ने अब तक 39.27 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
3 of 5
ठग लाइफ
- फोटो : यूट्यूब
विवाद से हुआ 'ठग लाइफ' को नुकसान
जानकार मानते हैं कि कमल हासन की फिल्म के कर्नाटक में न रिलीज होने से उन्हें नुकसान हुआ है। दरअसल फिल्म के प्रचार के दौरान कमल हासन ने कन्नड़ भाषा पर टिप्पणी की थी। इसके बाद कर्नाटक में एक संगठन ने कमल हासन से माफी की मांग की। कमल हासन ने माफी मांगने से इंकार कर दिया। यह मामला कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचा और कर्नाटक में फिल्म पर बैन लगा दिया गया।
दर्शकों ने 'ठग लाइफ' को नकारा
'ठग लाइफ' को हिंदी समेत तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया। फिल्म 'ठग लाइफ' का निर्देशन मणि रत्नम ने किया है। 38 साल पहले कमल हासन और मणि रत्नम ने 'नायकन' फिल्म में काम किया था। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। हालांकि दर्शकों ने 'ठग लाइफ' में इस जोड़ी को नकार दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 180 से 200 करोड़ है। जिस गति से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है ऐसे में इस बात की कम ही उम्मीद है कि फिल्म अपने बजट भर का कमा ले। सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने फिल्म की कहानी को नकार दिया है, हालांकि उन्होंने कमल हासन की अदाकारी को पसंद किया है।
विज्ञापन
5 of 5
ठग लाइफ
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी
'ठग लाइफ' की कहानी एक डॉन की कहानी पर आधारित है। फिल्म में विश्वासघात करने और बदला लेने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में कमल हासन के अलावा सिलाम्बरासन टीआर, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अशोक सेलवन, अबिरामी, जोजू जॉर्ज, नस्सर, अली फज़ल और रोहित सराफ जैसे कलाकार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।