{"_id":"66ab910a8a5b980eb700eceb","slug":"nikkhil-advani-talks-about-salman-khan-says-he-helped-me-out-when-i-had-no-work-he-is-messiah-to-me-2024-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: निखिल आडवाणी ने सलमान को दिया मसीहा का टैग, बोले- जब काम नहीं था तब उन्होंने मुझे सहारा दिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman Khan: निखिल आडवाणी ने सलमान को दिया मसीहा का टैग, बोले- जब काम नहीं था तब उन्होंने मुझे सहारा दिया
Thu, 01 Aug 2024 07:42 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
निखिल आडवाणी सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक निखिल आडवाणी ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस के साथ किया था। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो ना हो' का निर्देशन किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ अपने रिश्तों के बारे में बातें करते नजर आए। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है--
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
निखिल आडवाणी सलमान खान के बारे में बातें करते हुए कहते हैं, 'जब मेरे पास काम नहीं था तब सलमान खान ने मुझसे कहा था कि मैं आकर उनसे मिलूं। वे सच में बॉलीवुड के मसीहा हैं। उन्होंने मुझे तब सहारा दिया था जब मेरे पास काम नहीं था'।
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
निखिल आडवाणी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं सलमान खान की सराहना करता हूं। मैंने उनके कहने पर ही सूरज पंचोली की फिल्म 'हीरो' का निर्देशन किया था। वे एक शानदार इंसान हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
निखिल आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
निखिल आडवाणी बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के संग काम कर चुके हैं। वे अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'उन्होंने मुझे सामने से कॉल करके पूछा था कि मैं इन दिनों क्या कर रहा हूं। वे मेरे साथ फिल्म करना चाहते थे और तब मैंने उनके साथ मिलकर 'पटियाला हाउस' का निर्माण किया था।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
निखिल आडवाणी उसी इंटरव्यू में आगे कहते हैं, 'मेरी एक साथ दो फिल्में फ्लॉप हुई थीं, लेकिन उसके बावजूद सलमान खान ने मुझे मौका दिया। उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया इस बात को मैं कभी नहीं भूल सकता हूं। वे दोस्तों के दोस्त हैं'।