फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nimmi: दिलीप कुमार पर फिदा इस एक्ट्रेस ने राज कपूर को बांधी थी राखी, एक गलती से बर्बाद हुआ करियर

Tue, 18 Feb 2025 11:27 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 18 Feb 2025 11:27 AM IST
सार

Nimmi Birth Anniversary Special Story: आज हम हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री निम्मी, जिन्हें ‘अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है। अभिनेत्री की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों को जानेंगे। 

विज्ञापन
Nimmi anniversary special know about career movies background and how she ruined her life
निम्मी बर्थ एनिवर्सरी - फोटो : अमर उजाला

आज हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री निम्मी की बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म आगरा में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता सेना में ठेकेदारी करते थे और मां एक तवायफ, गायिका और अभिनेत्री थीं, जिन्हें वहीदन के नाम से जाना जाता था। निम्मी का असली नाम नवाब बानो था। यह नाम उन्हें उनके दादा ने दिया था। फिल्मों में आने के बाद राज कपूर ने उन्हें नया नाम निम्मी दिया। निम्मी अपने समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। वह पहली अभिनेत्री हैं, जो किसी रंगीन फिल्म में नजर आईं और वह फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज हुई। निम्मी को ‘अनकिस्ड गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं, उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों को…

Nimmi anniversary special know about career movies background and how she ruined her life
निम्मी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

कभी स्कूल नहीं गई निम्मी
निम्मी की मां के निधन के बाद उनका पालन-पोषण उनकी नानी ने किया। रिपोर्ट्स की मानें तो निम्मी कभी स्कूल नहीं गईं। उन्होंने घर में ही रह कर उर्दू की शिक्षा ली। फिल्मों में काम करते-करते उन्होंने अंग्रेजी भी सीख ली। वह उर्दू में ही लोगों से बातचीत किया करती थीं।

Nimmi anniversary special know about career movies background and how she ruined her life
निम्मी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

राज कपूर ने दिया पहला ब्रेक
निम्मी को उनके करियर का पहला ब्रेक राज कपूर ने दिया था। वह सबसे पहले ‘बरसात’ फिल्म में नजर आई थीं। दरअसल, महबूब खान निम्मी के मां के जानने वाले थे। दोनों ने फिल्मों में साथ काम भी किया था। एक बार महबूब ने निम्मी को ‘अंदाज’ फिल्म की शूटिंग देखने के लिए बुलाया था। राज कपूर इस फिल्म के हीरो थे और उन्हें ‘बरसात’ के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी। इस दौरान उनकी नजर निम्मी पर पड़ी और उन्होंने निम्मी को ऑफर दिया। निम्मी ने भी इसके लिए तुरंत हां कह दी। इस फिल्म में उन्हें प्रेमनाथ  के अपोजिट कास्ट किया गया था। कहा जाता है कि निम्मी शूटिंग के दौरान सेट पर काफी डरी सहमी रहती थीं। एक दिन राज कपूर उनके पास पहुंचे और बोले कि क्या राखी का मतलब जानती हों और उन्होंने निम्मी से राखी बंधवा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nimmi anniversary special know about career movies background and how she ruined her life
निम्मी और दिलीप कुमार - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

दिलीप कुमार को करती थीं पसंद
निम्मी ने दिलीप कुमार के साथ पांच फिल्में की हैं, जिसमें ‘आन’, ‘अमर’, ‘दीदार’, ‘दाग’, ‘उड़न खटोला’ शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि दिलीप कुमार चुंबक की तरह थे, जिनकी तरफ हर कोई खिंचा चला जाता था और वह भी उन्हीं में से एक थी। उन्होंने बताया कि वह भी दिलीप कुमार को पसंद किया करती थीं। उन्होंने कहा था, “मधुबाला जैसी खूबसूरत एक्ट्रेस उनसे प्यार करती थीं, उनकी बराबरी कैसे कर सकती थी। मेरा दिल बुरी तरह टूट गया था और वह मुझे मिल नहीं सकते यही सोचकर मैं हमेशा उनसे दूर रही।”

विज्ञापन
Nimmi anniversary special know about career movies background and how she ruined her life
निम्मी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

क्यों ठुकराया हॉलीवुड फिल्मों का ऑफर?
साल 1952 में एक फिल्म ‘आन’ आई। यह पहली फुल टेक्नीकलर फिल्म थी। यह पहली भारतीय फिल्म थी, जो वर्ल्ड वाइड रिलीज हुई। जब इस फिल्म का प्रीमियर लंदन में हुआ तो निम्मी को हॉलीवुड में काम करने का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। कहा जाता है इसका कारण था कि इंटिमेट और किसिंग सीन से काफी डर लगता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed