फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1000 crore club Directors: इन निर्देशकों की फिल्मों ने कमाए 1000 करोड़, एक ने तो तीसरी फिल्म से ही रचा इतिहास

Wed, 31 Jul 2024 05:33 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 31 Jul 2024 05:33 PM IST
सार

 इन 100 वर्षों से भी अधिक वर्षों के दौरान महज कुछ ही ऐसे निर्देशक हैं, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई हैं।

विज्ञापन
Nitesh Tiwari Nag Ashwin SS Rajamouli Siddharth Anand Atlee Kumar films earned more than 1000 crores rupees
1000 करोड़ी फिल्म देने वाले निर्देशक - फोटो : इंस्टाग्राम

भारत में सिनेमा का इतिहाल 100 वर्षों से भी ज्यादा का है। हर साल भारत में हजार से भी ज्यादा फिल्में बनती हैं। हर शुक्रवार को इन फिल्मों की तकदीर का फैसला होता है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई काफी ज्यादा मायने रखती है। ऐसे में फिल्म की सफलता और असफलता से पूरी टीम पर असर पड़ता है। हालांकि, फिल्म बनाने में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निर्देशक की होती है। हर निर्देशक की चाहत होती है कि उसकी फिल्म हजार करोड़ की कमाई करे। इन 100 वर्षों से भी अधिक वर्षों के दौरान महज कुछ ही ऐसे निर्देशक हैं, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई हैं।

Nitesh Tiwari Nag Ashwin SS Rajamouli Siddharth Anand Atlee Kumar films earned more than 1000 crores rupees
नितेश तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम @niteshtiwari22

नितेश तिवारी
इस कड़ी में सबसे पहला नाम है नितेश तिवारी का। नितेश तिवारी की साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' ने विश्व स्तर पर 2000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म में आमिर खान, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, अपारशक्ति खुराना आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म में नितेश तिवारी के निर्देशन की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म हरियाणा के पहलावान महावीर फोगाट और उनकी बेटियां गीता फोगाट और बबीता फोगाट पर आधारित है।  

Nitesh Tiwari Nag Ashwin SS Rajamouli Siddharth Anand Atlee Kumar films earned more than 1000 crores rupees
एसएस राजामौली-जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @ssrajamouli

एसएस राजामौली
एसएस राजमौली भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा मशहूर निर्देशकों में से एक हैं। इन्हें भारतीय सिनेमा में बड़ा बदलाव लाने का श्रेय दिया जाता है। इनकी 'बाहुबली' सीरीज ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पैन इंडिया और बड़े बजट की फिल्मों का ट्रेंड आम कर दिया। इनकी दो फिल्मों ने 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार किया है। साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबाली 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे। फिल्म ने विश्व स्तर पर 2000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। इसके अलावा उनकी साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' ने भी 1100 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nitesh Tiwari Nag Ashwin SS Rajamouli Siddharth Anand Atlee Kumar films earned more than 1000 crores rupees
प्रशांत नील - फोटो : इंस्टाग्राम @prashanthneelfc

प्रशांत नील
इस सूची में महज चार फिल्म पुराने प्रशांत नील का नाम भी शामिल हैं। प्रशांत की साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म में कन्नड फिल्मों के सुपरस्टार यश नजर आए थे। फिल्म साल 2018 में आई फिल्म की सीक्वेल थी। केजीएफ फ्रेंचाइजी के लिए प्रशांत की काफी तारीफ की जाती है। इस फिल्म से पहले उन्होंने महज दो फिल्में बनाई थीं। अपने शुरुआती तीन फिल्मों के अंदर इतनी बड़ी़ फिल्म दे देना, किसी भी निर्देशक के लिए सपने के सच होने जैसा है। 

विज्ञापन
Nitesh Tiwari Nag Ashwin SS Rajamouli Siddharth Anand Atlee Kumar films earned more than 1000 crores rupees
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम @ s1danand

सिद्धार्थ आनंद
सिद्धार्थ आनंद बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक हैं। उन्हें बड़े बजट की फिल्में निर्देशित करने के लिए जाना जाता है। उनके निर्देशन में बनी साल 2023 की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया था। फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। 
Movies: 2024 में बदली गई इन बड़ी फिल्मों की रिलीज की तारीख, किसी की शूटिंग नहीं हुई तो कोई टक्कर से बचती दिखी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed