फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' से जुड़े इंडस्ट्री के ये बड़े अभिनेता! शूटिंग को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

Sun, 24 Mar 2024 11:42 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 11:42 AM IST
सार




 

विज्ञापन
Nitesh Tiwari Ramayana Bollywood top actors will be seen in the film know the update about shooting
रणबीर कपूर-नितेश तिवारी-रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक नितेश तिवारी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' की तैयारी में जुटे हुए है। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में 'रामायण' को लेकर खासा उत्साह है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा साई पल्लवी मां सीता और सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। लंबे समय से दर्शकों के बीच फिल्म की आधिकारिक घोषणा और शूटिंग शेड्यूल को लेकर चर्चा जारी है, लेकिन अब जल्द ही दर्शकों का यह इंतजार खत्म होने वाला है।

Nitesh Tiwari Ramayana Bollywood top actors will be seen in the film know the update about shooting
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो निर्देशक नितेश तिवारी अप्रैल में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते है, जबकि फिल्म के आधिकारिक घोषणा 17 अप्रैल, 2024 को की जाएगी। इसके अलावा फिल्म में इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के जुड़ने की भी खबर सामने आ रही है।

Nitesh Tiwari Ramayana Bollywood top actors will be seen in the film know the update about shooting
रामायण और रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश का अलावा लारा दत्ता, सनी देयोल, बॉबी देयोल और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स भी फिल्म का हिस्सा होंगे। हालांकि, इन चर्चाओं पर मुहर फिल्म की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nitesh Tiwari Ramayana Bollywood top actors will be seen in the film know the update about shooting
नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स की मानें तो नितेश तिवारी रामायण की पूरी टीम के साथ फिल्म की तैयारी में लगे हुए है। फिलहाल, कलाकारों के लुक पर काम किया जा रहा है। चर्चा है कि फिल्म के ज्यादातर कलाकार धीरे-धीरे जनता के बीच से गायब हो जाएंगे और फिल्म सिटी में अलग-अलग सेट पर इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।

Emraan Hashmi: सलमान खान को 'भाई' नहीं बुलाते इमरान हाशमी, शोटाइम अभिनेता ने बताई वजह, चौंक गए फैंस!

विज्ञापन
Nitesh Tiwari Ramayana Bollywood top actors will be seen in the film know the update about shooting
यश - फोटो : इंस्टाग्राम

चर्चा ये भी है कि निर्देशक नितेश तिवारी फिल्म के कुछ हिस्सों को लंदन में भी शूट करेंगे, जहां 60 दिनों का शूटिंग शेड्यूल रखा जाएगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि रामायण के लंका वाले हिस्से की शूटिंग लंदन में की जाएगी, जिसमें रणबीर के साथ सुपरस्टार यश भी शामिल होंगे। फिलहाल फिल्म से जानकारी के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। 

Rakul Preet: शादी के बाद रकुल ने जैकी के साथ अपने रिश्ते पर की बात, कहा- मुझे 15 बार कॉल करने की जरूरत नहीं...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed