फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: अब 'कल्कि 2898 एडी' ने टिकटों की बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड, 'जवान' को दो मामले में पछाड़ा

Thu, 18 Jul 2024 11:53 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 11:53 AM IST
सार

टिकट बेचने के मामले में 'कल्कि 2898 एडी' ने केवल यही एक कारनामा नहीं किया है, बल्कि बुक माय शो पर एक घंटे के भीतर 95, 710 टिकट बेचकर भी नया रिकॉर्ड बना डाला है। इस मामले में भी 'कल्कि 2898 एडी' ने शाहरुख खान की ही फिल्म 'जवान' को पछाड़ा है। 'जवान' के एक घंटे में 86 हजार टिकट बिके थे।
 
विज्ञापन
Now Prabhas Amitabh Bachchan Kalki 2898 AD has set a new record in online ticket sales beating SRK's Jawan
कल्कि 2898 एडी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

ऐसा लगता है कि 'कल्कि 2898 एडी' पर रिकॉर्ड तोड़ने की धुन सवार हो गई है। यह फिल्म, जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तभी से अलग-अलग तरह से रिकॉर्ड धवस्त करती जा रही है, जैसे - हाल ही में, यह उत्तरी अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बनी थी। अब इस फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है और वो भी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को पछाड़कर। 

Now Prabhas Amitabh Bachchan Kalki 2898 AD has set a new record in online ticket sales beating SRK's Jawan
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट बुक माय शो पर टिकटों की ब्रिकी के मामले में जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुक माय शो पर 'कल्कि 2898 एडी' के 20 दिन में 12.15 मिलियन यानी 1,21,50,000 करोड़ टिकट बिक चुके हैं। बुक माय शो पर आज तक किसी भी फिल्म के इतने टिकट नहीं बिके थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान के नाम थे, जिसके 12.01 मिलियन यानी 1,20,10,000 टिकटों की ब्रिकी हुई थी।

Now Prabhas Amitabh Bachchan Kalki 2898 AD has set a new record in online ticket sales beating SRK's Jawan
अमिताभ बच्चन-कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टिकट बेचने के मामले में 'कल्कि 2898 एडी' ने केवल यही एक कारनामा नहीं किया है, बल्कि बुक माय शो पर एक घंटे के भीतर 95, 710 टिकट बेचकर भी नया रिकॉर्ड बना डाला है। इस मामले में भी 'कल्कि 2898 एडी' ने शाहरुख खान की ही फिल्म 'जवान' को पछाड़ा है। 'जवान' के एक घंटे में 86 हजार टिकट बिके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Now Prabhas Amitabh Bachchan Kalki 2898 AD has set a new record in online ticket sales beating SRK's Jawan
कमल हासन-कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' 27 जून, 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में 128.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे हफ्ते में हुई अभी तक की कमाई को मिला दिया जाए तो 'कल्कि 2898 एडी' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 596.32 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, इसकी वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 1,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन
Now Prabhas Amitabh Bachchan Kalki 2898 AD has set a new record in online ticket sales beating SRK's Jawan
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। वैजयंती मूवीज ने फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दिशा पाटनी, मृणाल ठाकुर, शोभना और राजेंद्र प्रसाद समेत कई कलाकारों ने काम किया है। इनके अलावा दर्शकों को दुलकर सलमान, विजय देवरकोंडा और निर्देशक एसएस राजामौली का कैमियो भी देखने को मिला है।

Kangana Ranaut: 'कई बार राजनीतिक रूप से सही नहीं होतीं हैं...', कंगना को लेकर ये क्या बोले चिराग पासवान?
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed