Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Wednesday Box Office Collection Sarfira Indian 2 Kalki 2898 AD and Kill Movie Total Earnings Details
{"_id":"6698b1d8d5040bcffe0a0312","slug":"wednesday-box-office-collection-sarfira-indian-2-kalki-2898-ad-and-kill-movie-total-earnings-details-2024-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: इंडियन 2 और सरफिरा को नहीं मिल रहे दर्शक, 600 करोड़ी बनने से एक कदम दूर कल्कि 2898 एडी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: इंडियन 2 और सरफिरा को नहीं मिल रहे दर्शक, 600 करोड़ी बनने से एक कदम दूर कल्कि 2898 एडी
इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म सरफिरा और इंडियन 2 का कुछ ही दिनों में बुरा हाल हो गया है। दोनों फिल्मों के लइए बजट निकालना मुश्किल होता दिख रहा है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में दर्शकों के लिए तरस रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सरफिरा, इंडियन 2, कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर शुक्रवार को कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इनमें से कई फिल्में इतिहास रच देती हैं, तो कई के लिए बजट निकालना भी मुश्किल हो जाता है। इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म सरफिरा और इंडियन 2 का कुछ ही दिनों में बुरा हाल हो गया है। दोनों फिल्मों के लइए बजट निकालना मुश्किल होता दिख रहा है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में दर्शकों के लिए तरस रही हैं। वहीं दूसरी और कल्कि 2898 एडी जल्द ही 600 करोड़ के क्लब में कदम रखने जा रही है। इनके अलावा किल की कमाई भी अब कुछ खास नहीं हो रही है। तो चलिए जानते हैं बुधवार को इन फिल्मों ने कैसी कमाई की...
2 of 5
इंडियन 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडियन 2
कमल हासन स्टारर इंडियन 2 की कहानी दर्शकों को कुछ पसंद नहीं आई है। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में फेल साबित हुई है। एक तरफ कमल हासन की फिल्म कल्कि 2898 एडी जबर्दस्त धमाल मचा रही है। वहीं दूसरी और इस फिल्म को इस फिल्म को दर्शक मिलना भी मुश्किल हो गए हैं। इंडियन 2 ने छठवें दिन इसने 3.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक इस फिल्म ने 68.25 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है।
3 of 5
सरफिरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सरफिरा
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सरफिरा की सारी उम्मीदें खत्म होती दिख रही है। बॉक्स ऑफिस पर खिलाड़ी खुमार की ये फिल्म अपना जादू बिखरने में फेल साबित हो गई है। शुरुआत से फिल्म की कमाई काफी निराशाजनक रही है। मगर अब ये दर्शकों के लिए तरसती दिख रही है। फिल्म ने छठवें दिन दो करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ अब तक इसने 17.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी'
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
कल्कि 2898 एडी
प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी का जलवा दर्शकों के बीच बरकरार है। फिल्म जल्द ही 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। पहले हफ्ते में फिल्म 414.85 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 128.5 करोड़ का कलेक्शन किया। कल्कि 2898 एडी ने 21वें दिन 6.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक 595.75 को कुल कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
राघव जुयाल {किल}
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किल
लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल स्टारर किल की कहानी ने दर्शको को काफी प्रभावित किया है। इस फिल्म के आगे लोगों ने रणबीर कपूर की एनमिल को भी बच्चा कह दिया। इसके बावजूद भी ये फिल्म बेहद धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमट के रह गई है। एक्शन फिल्म किल ने 13वें दिन 85 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 17.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।