{"_id":"69a103b1d7aeaaa64d089720","slug":"o-romeo-assi-do-deewane-seher-mein-box-office-collection-on-thursday-2026-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित हैं 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में', बाकियों से बेहतर है 'ओ रोमियो' की कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित हैं 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में', बाकियों से बेहतर है 'ओ रोमियो' की कमाई
Fri, 27 Feb 2026 08:08 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 27 Feb 2026 08:08 AM IST
सार
Box Office Report: गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा नोट 'ओ रोमियो' ने छापे हैं। 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' इस मामले में काफी पीछे रही हैं।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से अच्छा नहीं रहा। नई रिलीज हुई फिल्में 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' सिनेमाघरों में दर्शकों को बुलाने में नाकाम हैं। वहीं सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्म 'ओ रोमियो' अच्छा कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं गुरुवार को बॉक्स आफिस पर सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
अस्सी फिल्म का ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अस्सी
तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म 'अस्सी' को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन काफी खराब है। गुरुवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 54 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 6.89 करोड़ रुपये हो चुका है।

दो दीवाने सहर में ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दो दीवाने सहर में
इस फिल्म से संजय लीला भंसाली का नाम जुड़ा है। यह रोमांटिक फिल्म भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक बुलाने में नाकाम है। गुरुवार को फिल्म ने सिर्फ 37 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। पहले तीन दिनों तक इस फिल्म की कमाई करोड़ों में थी। इसके बाद लगातार इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। इसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धार्थ चतुर्वेदी अहम किरदारों में हैं।

'द केरल स्टोरी 2' के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले केरल हाईकोर्ट ने लगाई रोक; 15 दिन के लिए टली फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
ओ रोमियो टीजर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ओ रोमियो
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओ रोमियो' 14वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। इस फिल्म ने गुरुवार को 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 61.55 करोड़ रुपये हो गया है। इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं। इसमें गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की कहानी दिखाई गई है।

दर्शक किसे दे रहे प्यार?
गुरुवार को कमाई के मामले में सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्म 'ओ रोमियो' ने बाजी मारी है। इसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। 14वें दिन भी इसकी कमाई करोड़ों में हुई है। 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' हाल ही में रिलीज हुई हैं लेकिन यह फिल्में ज्यादा कमाई नहीं कर पा रही हैं। कह सकते हैं कि दर्शकों को इन फिल्मों की कहानी पसंद नहीं आ रही है।