{"_id":"69a0067789736cd07f08b9a3","slug":"swatantrya-veer-savarkar-to-kalapani-films-based-on-veer-savarkar-2026-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' से लेकर 'काला पानी' तक, वीर सावरकर के संघर्ष को दिखाती हैं ये शानदार फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' से लेकर 'काला पानी' तक, वीर सावरकर के संघर्ष को दिखाती हैं ये शानदार फिल्में
Thu, 26 Feb 2026 02:08 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:08 PM IST
सार
Veer Savarkar Punyatithi 2026: विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि के मौके पर हम बॉलीवुड में उनके संघर्ष को दिखाती फिल्मों और किरदारों के बारे में बात करेंगे। इन फिल्मों भले ही कम चर्चा हुई लेकिन कहानी ने फैंस का दिल जीता।
विज्ञापन
स्वातंत्र्य वीर सावरकर, व्हाट अबाउट सावरकर?
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब भी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और क्रांतिकारियों के बारे में बात होती है तो वीर सावरकर का नाम भी लिया जाता है। भारती सिनेमा में वीर सावरकर पर हिंदी से लेकर मराठी भाषा तक में फिल्में बनी हैं। उनके किरदार को कई कलाकारों ने बखूबी निभाया है। आइए डालते हैं एक नजर।
स्वातंत्र्य वीर सावरकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda
स्वातंत्र्य वीर सावरकर
साल 2024 में रिलीज हुई रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में सावरकर संघर्षों को दिखाया गया है। इसे बनाने के लिए अभिनेता ने अपना घर भी बेच दिया था। फिल्म में सावरकर का रोल भी अभिनेता ने निभाया था और किरदार में जान डाल दी थी। हालांकि फिल्म का कलेक्शन औसत रहा। फिल्म को कई तरह के विरोध-प्रदर्शन का भी सामना करना पड़ा था।

व्हाट अबाउट सावरकर?
- फोटो : एक्स
व्हाट अबाउट सावरकर?
2015 में रिलीज हुई ‘व्हाट अबाउट सावरकर?’ वीर सावरकर पर आधारित नहीं है, लेकिन उनसे जुड़ी हुई है। मराठी भाषा में बनी यह फिल्म अभिमान मराठे की कहानी को दिखाती है, जो वीर सावरकर का अपमान करने वाले एक भ्रष्ट मंत्री के खिलाफ आवाज उठाता है। इस काम में उसके साथ दोस्त भी मंदिर का विरोध करते हैं। यह फिल्म सावरकर को सम्मान दिलाने की जंग को दिखाती है।

वीर सावरकर
- फोटो : एक्स
वीर सावरकर
साल 2001 में रिलीज हुई 'वीर सावरकर' भी यादगार फिल्म थी। रिलीज के बाद फिल्म का गुजराती वर्जन भी जारी किया गया था। फिल्म संगीतकार सुधीर फडके की तरफ से सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान के तहत बनाई गई। शैलेंद्र गौर ने फिल्म में सावरकर की भूमिका निभाई थी, जिसका निर्देशन वेद राही ने किया था।

कालापानी
- फोटो : एक्स
कालापानी
प्रियदर्शन की 'कालापानी' उन शुरुआती फिल्मों में से एक थी, जिनमें वीर सावरकर का जिक्र किया गया था। यह फिल्म उन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में थी, जिन्हें ब्रिटिश राज ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कैद किया था। अनु कपूर ने सावरकर की भूमिका निभाई थी। 1996 में रिलीज हुई 'कालापानी' की गिनती मलयालम की क्लासिक फिल्मों में होती है।
इंपुट आईएएनएस से।