ओरी उर्फ ओरहान अवतरमणि सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में शामिल हैं। ओरी न तो स्टारकिड हैं और न स्टार हैं, इसके बावजूद वह किसी सुपरस्टार की तरह लाइमलाइट में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी दीवानगी देखते बनते है। युवाओं को ओरी से जुड़ी हर चीज जानने में दिलचस्पी रहती है। ओरी के लाइफ स्टाइल से लेकर उनके रुटीन और डाइट तक फैंस सबकुछ जानना चाहते हैं। हाल ही में ओरी जब कॉमेडियन भारती सिंह के शो में पहुंचे तो उनसे कुछ इसी तरह के सवाल पूछे गए।
Orry: बड़ा पाव को भारतीय बर्गर समझ बैठे थे ओरी, बोले- इसे खाने के बाद दो दिन तक बाथरूम में ही रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ बातचीत के दौरान ओरी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई रोचक खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने पहली बार बड़ा पाव खाने का अनुभव भी साझा किया। ओरी ने बताया कि उन्हें बड़ा पाव के बारे में पता ही नहीं था। उन्होंने इसे भारतीय शैली का बर्गर समझा था। ओरी ने इसे खाने से जुड़ा मजेदार किस्सा भी साझा किया।
ओरी ने कहा कि वह इसे गलती से भारतीय शैली का बर्गर समझ बैठे थे। बातचीत के दौरान ओरी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी वड़ा पाव खाया है? इस पर ओरी ने जवाब दिया, 'मैंने वड़ा पाव खाया और मुझे नहीं पता था कि यह वड़ा पाव है। मैंने सोचा कि यह एक बर्गर है, मैकआलू टिक्की। मैंने सोचा कि मैं मैक आलू टिक्की खा रहा हूं'।
ओरी ने मजेदार घटना भी बताई। उन्होंने कहा, 'मैंने किसी से बड़ा पाव लाने को कहा, लेकिन उसे कहा इंडियन स्टाइल बर्गर लेकर आओ। मुझे उस इंसान को यह समझाने में ही एक-डेढ़ घंटा लग गया कि मुझे बड़ा पाव चाहिए, क्योंकि मैं उनसे इंडियन बर्गर बोल रहा था। फिर मुझे बड़ा पाव मिला। मुझे ये बहुत पसंद आया और मैंने इसे खूब एंजॉय किया, लेकिन इसके अंदर जो चटनी लगी थी उसकी वजह से मैं दो दिन तक बाथरूम में ही रहा'।
Kingdom of the Planet of the Apes: इन सितारों ने की परदे के लंगूरों की कमाल एक्टिंग, समझिए मोशन कैप्चर क्राफ्ट
ओरी ने आगे कहा, 'जब आपकी जिंदगी में कुछ अच्छा होता है, तो कुछ खराब भी होता है'। ओरी को अक्सर स्टारकिड्स के साथ पार्टी करते देखा जाता है। जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, अनन्या पांडे, नीसा देवगन ओरी के अच्छे दोस्तों में शामिल हैं।
Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल में होगी इस नेपाली फिल्म की स्क्रीनिंग, सिक्किम के सीएम ने दी बधाई