{"_id":"69905e03911764f3e40bd85d","slug":"orry-pose-with-dhurandhar-star-ranveer-singh-and-border-2-star-varun-dhawan-2026-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'धुरंधर' स्टार रणवीर के साथ कॉन्फिडेंस में नजर आए ओरी, वरुण धवन और वीर पहाड़िया के साथ दिए पोज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'धुरंधर' स्टार रणवीर के साथ कॉन्फिडेंस में नजर आए ओरी, वरुण धवन और वीर पहाड़िया के साथ दिए पोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 14 Feb 2026 05:05 PM IST
सार
Orry Pose With Stars: हाल ही में इंफ्लुएंसर ओरी ने कई स्टार्स के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। वह सभी स्टार्स के साथ काफी कंफर्टेबल हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
सोशल मीडिया सेंसेशन और इंफ्लुएंसर ओरी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर यहां अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं और अपने बारे में कई अपडेट्स देते रहते हैं। वह बॉलीवुड के सितारों के साथ अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर कई बड़े स्टार्स के साथ पोज देते हुए नजर आते हैं। एक पैपराजी ने ओरी के बारे में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। आइए जानते हैं।
Trending Videos
2 of 6
ओरी, रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@varindertchawla
रणवीर सिंह के साथ काॉन्फिडेंस में नजर आए ओरी
ओरी ने 'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह ने ब्लैक ड्रेस पहनी है। साथ में चश्मा लगाया है। ओरी ने भी उनके साथ ब्लैक ड्रेस में पोज दिया है। रणवीर के साथ पोज देते हुए ओरी काफी कॉन्फिडेंट लग रहे हैं।
वरुण धवन के साथ खुश नजर आए ओरी
एक और तस्वीर में ओरी 'बॉर्डर 2' के कलाकार वरुण धवन के साथ हैं। वरुण धवन ने नेवी ब्लू और लाइट ब्लू ड्रेस में पोज दिया है। ओरी ने वरुण के साथ गले लगते हुए पोज दिया है। वरुण के साथ पोज देते हुए ओरी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
ओरी ने वीर पहाड़िया के साथ ली सेल्फी
एक और तस्वीर में ओरी वीर पहाड़िया के साथ नजर आए। उन्होंने वीर पहाड़िया के साथ मुस्कराते हुए सेल्फी ली। तस्वीर देखकर लगता है कि यह किसी पार्टी की तस्वीर है। अभिनेता वीर पहाड़िया अभिनेत्री सारा अली खान और तारा सुतारिया के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।
ईशा अंबानी के साथ दिए पोज
एक और तस्वीर में ओरी ईशा अंबानी के साथ नजर आ रहे हैं। ईशा अंबानी ने उनके कंधे पर हाथ रखा है। तस्वीर देखकर लगता है कि ओरी की ईशा से काफी बनती है।
ओरी की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अनन्या पांडे, सुहाना खान और निसा देवगन से भी बनती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।