कई लोग फिल्मों का लुत्फ सिनेमाघरों में बैठकर नहीं उठा पाते हैं। वे घर पर बैठकर फिल्में देखना पसंद करते हैं। अब उन लोगों के लिए अप्रैल का तीसरा हफ्ता धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अप्रैल के तीसरे हफ्ते में कौन सी फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएंगी।
OTT This Week: कभी क्राइम तो कभी दिखेगा देशभक्ति का जुनून, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनीवन बट यू
'एनीवन बट यू' बी और बेन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ऑस्ट्रेलिया में शादी में उपस्थित रहने के लिए आदर्श कपल होने का दिखावा करते हैं। फिल्म में सिडनी स्वीनी और ग्लेन पॉवेल मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही एलेक्जेंड्रा शिप, गाटा, हेडली रॉबिन्सन, मिशेल हर्ड, डर्मोट मुलरोनी, डेरेन बार्नेट, ब्रायन ब्राउन और राचेल ग्रिफिथ्स महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। एनीवन बट यू नेटफ्लिक्स पर 19 अप्रैल को रिलीज होगी।
Manoj Tiwari: 'भोजपुरी सिनेमा को सत्यजीत रे, प्रकाश झा जैसे फिल्म निर्माताओं की जरूरत है', बोले मनोज तिवारी
आर्टिकल 370
'आर्टिकल 370' में यामी गौतम और प्रियामणि मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही अरुण गोविल, वैभव तत्ववादी, स्कंद ठाकुर और अश्विनी कौल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने की पृष्ठभूमि पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'आर्टिकल 370' 19 अप्रैल को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
Holi 2024: होली पार्टी में रंग जमा देंगे ये भोजपुरी गीत, गुलाल लिए परिवार-दोस्तों के साथ उठाए त्योहार का लुत्फ
सायरन
'सायरन' एक एम्बुलेंस ड्राइवर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपराधी बन जाता है और जेल से रिहा होने का इंतजार करता है, लेकिन इसमें 14 साल लग जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सायरन' 19 अप्रैल को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म में जयम रवि मुख्य भूमिका में हैं।
Mahadev Ka Gorakhpur: बेहद शानदार है 'महादेव का गोरखपुर' का ट्रेलर, दमदार अंदाज में दिखे रवि किशन
ड्रीम सिनेरियो
'ड्रीम सिनेरियो' एक असहाय पारिवारिक व्यक्ति पर केंद्रित है, जिसका जीवन तब उलट-पुलट हो जाता है, जब लाखों अजनबी अचानक उसे अपने सपनों में देखने लगते हैं। वह खुश होता है, क्योंकि लोग उसके बारे में बात करना पसंद करते हैं। हालात जल्द ही बदतर हो जाते हैं, क्योंकि वे सपने बुरे सपने में बदल जाते हैं, जिससे सार्वजनिक आक्रोश पैदा होता है। फिल्म में निकोलस केज मुख्य भूमिका में हैं और यह 19 अप्रैल को लायंसगेट प्ले पर रिलीज होगी।
Bollywood Stars fitness Diet: फिल्मों में फिट दिखने के लिए करते हैं कड़ी मेहनत, जानें स्टार्स का डाइट प्लान