फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars fitness Diet: फिल्मों में फिट दिखने के लिए करते हैं कड़ी मेहनत, जानें स्टार्स का डाइट प्लान

Mon, 15 Apr 2024 05:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 15 Apr 2024 05:04 PM IST
सार

बॉलीवुड में रहना है हिट तो रहना पड़ेगा फिट। बॉलीवुड हस्तियां अपने आपको फिट और जवान रखने के लिए करते हैं कड़ी मेहनत के साथ डाइट। आप भी इन सितारों की तरह डाइट फॉलो करके रह सकते हैं फिट।

विज्ञापन
Bollywood Stars who are fitness enthusiast Know their diet plan Vicky Kaushal Hrithik Roshan Akshay Kumar
विक्की कौशल, ऋतिक रोशन, मलाइका अरोड़ा दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं। स्टार्स अपनी बॉडी और अपनी स्किन का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं। वो हमेशा ही अपनी डाइट में प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करते हैं, जिसकी वजह से वो अपने आप को फिट रख पाते हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि सेलिब्रिटी की फिटनेस और उनकी स्किन उनकी उम्र को छिपा देती है। तो चलिए जानते हैं स्टार्स की फिटनेस का राज।
Bollywood Stars who are fitness enthusiast Know their diet plan Vicky Kaushal Hrithik Roshan Akshay Kumar
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋतिक रोशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित ऋतिक रोशन का एनर्जी लेवल देखकर ऐसा नहीं लगता है कि वह 40 से ज्यादा हो चुके है। ऋतिक की फिल्म फाइटर इसी साल रिलीज हुई है। इस फिल्म के लिए ऋतिक ने कड़ी डाइटिंग की थी। ऋतिक की डाइटिंग की बात करे तो वह नाश्ते में 4 अंडे, 2 ब्राउन ब्रेड, प्रोटीन शेक और खूब सारे ताजा फल खाते हैं। इसके बाद लंच में वह पूरा देशी खाना खाते है, जो आम लोग खाते हैं। ऋतिक के मील में वेज के साथ नॉन वेब भी शामिल रहता है। पूरे दिन में वह छह बार कुछ ना कुछ खाते रहते हैं। वर्कआउट के 45 मिनट बाद ऋतिक कुछ भी खाते हैं। 
Bollywood Stars who are fitness enthusiast Know their diet plan Vicky Kaushal Hrithik Roshan Akshay Kumar
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की कौशल
विक्की कौशल 35 साल के हैं। वह जल्द ही पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' में नजर आएंगे। अभिनेता दिन में 6 मील लेते हैं। इतना ही नहीं एक आम आदमी जहां दिन में 2000 कैलोरी लेता है, वहीं इसके उल्टाअभिनेता एक दिन में 6000 कैलोरी लेते हैं। दरअसल, विक्की की बॉडी एक्टोमोर्फ टाइप है। इस बॉडी टाइप के लोगों का वजन और मसल्स काफी मुश्किल से बढ़ता है। लेकिन हाल ही में विक्की का एक चीट मील का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में विक्की गोल गप्पे खाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars who are fitness enthusiast Know their diet plan Vicky Kaushal Hrithik Roshan Akshay Kumar
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कर तो देखकर बिल्कुल भी नहीं लगात है कि नह पूरे 50 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस इस उम्र में भी खुद को इतना फिट रखा है कि सब उनकी फिटनेस को लोग नसीहत के तौर पर दूसरो को देते हैं। मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस की कर्व बॉडी के लिए वह पूरी तरह से प्रोटीन डाइट को फॉलो करती हैं। मल्लिका वेज और नॉन वेज दोनों फूड खाती हैं। लेकिन दिन की शुरुआत वह एक गिलास गर्म पानी, नींबू और शहद के साथ करती हैं। 
विज्ञापन
Bollywood Stars who are fitness enthusiast Know their diet plan Vicky Kaushal Hrithik Roshan Akshay Kumar
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिटनेस का कितना ध्यान रखते हैं यह बात तो सभी जानते हैं। अक्षय अपने दिन की शुरुआत योग और कार्डियो एक्सरसाइज के साथ करते हैं। जब डाइट की बात आती है, तो वह एक बैलेन्स्ड डाइट में विश्वास रखते हैं। अक्षय सुबह एक्सरसाइज करने के बाद जमकर पराठा खाते हैं और दूध पीते हैं। लंच में अक्षय नॉर्मल मील में दाल, रोटी, सब्जी और दही लेते हैं। रात के समय बिल्कुल हल्का खाना पसंद करते हैं। लेकिन अक्षय एक्सरसाइज करने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देते। वह शूटिंग के वक्त भी मौका मिलने पर एक्सरसाइज करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed