Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
srk aamir ajay hrithik popular hero entry in bollywood films audience gets goosebumps by watching the scene
{"_id":"661cde4f2e9a88826e0cdf5b","slug":"srk-aamir-ajay-hrithik-popular-hero-entry-in-bollywood-films-audience-gets-goosebumps-by-watching-the-scene-2024-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hero Entry in Bollywood Films: इन हीरो की एंट्री पर आज भी फिदा है कंट्री, सीन देखते ही खड़े हो जाते हैं रोंगटे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hero Entry in Bollywood Films: इन हीरो की एंट्री पर आज भी फिदा है कंट्री, सीन देखते ही खड़े हो जाते हैं रोंगटे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:09 PM IST
सार
शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, आमिर खान और अजय देवगन उन अभिनेताओं में से हैं, जिनकी एंट्री पर लोगों ने खूब तालियां बजाई थी। आज भी उनकी एंट्री को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कई हिंदी फिल्मों में हीरो की एंट्री इतनी धांसू होती है कि लोग उसे सालों-साल याद रखते हैं। बड़े पर्दे पर कई बड़े सितारे धमाकेदार एंट्री मार चुके हैं। इस तरह की एंट्री पर जमकर तालियां बजती है। दर्शक सीटी मार-मारकर सीन का पूरा मजा लेते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ हीरो की एंट्री के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखकर लोग मुंह बाए रह गए थे।
2 of 5
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम'
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
शाहरुख खान के बिना हीरो की एंट्री की बात करना बेईमानी होगी। फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में शाहरुख खान की एंट्री आज भी लोगों को याद है। फिल्म का राहुल का किरदार निभाने वाले शाहरुख खान जब हेलिकॉप्टर से उतरते हैं तो लोग पागल हो उठते हैं। जया बच्चन का आरती की थाली लिए खड़े रहना और बैकग्राउंड में बजने वाली संगीत, इस सीन में जादू भर देता है। यह वाकई में फिल्मी इतिहास का एक यादगार सीन है।
3 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन
फिल्म 'धूम 2' में ऋतिक रोशन कई सारे लुक में नजर आए थे। जब भी वे नए लुक के साथ पर्दे पर एंट्री मारते थे, लोग दंग रह जाते थे। दर्शकों की आज भी यही हालत है। ऋतिक ने जितनी भी फिल्मों में काम किया है, उन सभी में से 'धूम 2' की एंट्री सबसे कमाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'रंग दे बसंती'
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान भी पर्दे पर तगड़ी एंट्री मारने में किसी से कम नहीं हैं। फिल्म 'रंग दे बसंती' में वे जिस अंदाज में दर्शकों के सामने आते हैं, उसे कौन ही भूल सकता है। उन्होंने इस फिल्म में डीजे का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को खूब भाया था।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
बाकी सभी कलाकारों की तुलना में अजय देवगन तो काफी पहले ही अपनी एंट्री की वजह से मशहूर हो चुके थे। किसी भी सिनेमा प्रेमी से पूछ लिया जाए कि अजय देवगन की सबसे गजब की एंट्री किस फिल्म में थी, तो पलक झपकने से पहले ही वह बोल पड़ेगा- 'फूल और कांटे' में। इस फिल्म में अजय देवगन दो बाइक पर पैर फैलाकर स्वैग से एंट्री मारते दिखे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।