सब्सक्राइब करें

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा एक्शन का डबल धमाका, क्राइम से भरपूर सीरीज की भी लगेगी कतार

एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 29 Jul 2024 12:42 PM IST
विज्ञापन
OTT Releases This Week Dune Part Two Brinda Kingdom of the Planet of the Apes Modern Masters SS Rajamouli
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स-मॉडर्न मास्टर्स एसएस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई- Netflix

कई लोग फिल्मों का लुत्फ सिनेमाघरों में बैठकर नहीं उठा पाते हैं। वे घर पर बैठकर फिल्में देखना पसंद करते हैं। अब उन लोगों के लिए अगस्त के पहला हफ्ता धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अगस्त के पहले हफ्ते में कौन सी फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएंगी।

Trending Videos
OTT Releases This Week Dune Part Two Brinda Kingdom of the Planet of the Apes Modern Masters SS Rajamouli
ड्यून पार्ट 2 - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo

ड्यून पार्ट 2
'ड्यून' फ्रैंक हर्बर्ट के 1965 के उपन्यास 'ड्यून' का दो-भाग का रूपांतरण है और पॉल एट्राइड्स के बारे में है, जो दमनकारी हाउस हार्कोनेन के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए ग्रह अराकिस के फ्रीमेन लोगों के साथ एकजुट होने के अपने भाग्य पर निर्भर हैं। फिल्म में टिमोथी चालमेट, जेंडडाया, रेबेका फर्गुसन, जोश ब्रोलिन, डेव बॉतिस्ता, ऑस्टिन बटलर और फ्लोरेंस पुघ हैं। 'ड्यून पार्ट 2' 1 अगस्त, 2024 को जियोसिनेमा पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT Releases This Week Dune Part Two Brinda Kingdom of the Planet of the Apes Modern Masters SS Rajamouli
बृंदा - फोटो : इंस्टाग्राम: @sonylivindia

बृंदा
बृंदा' में त्रिशा कृष्णन, इंद्रजीत सुकुमारन, जया प्रकाश, आमानी, रवींद्र विजय, आनंद सामी और राकेंदु मौली मुख्य भूमिका में हैं। सूर्या मनोज वंगाला द्वारा लिखित और निर्देशित यह सीरीज 2 अगस्त को सोनी लिव पर रिलीज होगी। यह शो एसआई कैडेट बृंदा के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसे एक खौफनाक तरीके से एक क्रूर हत्या को सुलझाना है।

OTT Releases This Week Dune Part Two Brinda Kingdom of the Planet of the Apes Modern Masters SS Rajamouli
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किंगडम ऑफ द प्लैनेट
'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' सीजर नामक एक युवा बंदर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसी यात्रा पर निकलता है, जो उसे बंदरों और इंसानों के भविष्य पर सवाल उठाने पर मजबूर कर देती है। इसमें ओवेन टीग मुख्य भूमिका में हैं, जबकि फ्रेया एलन, केविन डूरंड, पीटर मैकॉन और विलियम एच. मैसी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
OTT Releases This Week Dune Part Two Brinda Kingdom of the Planet of the Apes Modern Masters SS Rajamouli
मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली - फोटो : Netflix

मॉडर्न मास्टर्स एसएस राजामौली

'मॉडर्न मास्टर्स एसएस राजामौली' आगामी डॉक्यूमेंट्री है, जो दिग्गज भारतीय फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के करियर, उत्थान और सफलता पर केंद्रित होगी। प्रभास, राम चरण, जूनियर एनटीआर करण जौहर और अन्य हस्तियां निर्देशक के बारे में बात करेंगी। 'मॉडर्न मास्टर्स एसएस राजामौली' 2 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed