दर्शकों को सिनेमाघरों से ज्यादा घर बैठकर फिल्म और वेब सीरीज देखना पसंद होता है। दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। ओटीटी दर्शकों को हर हफ्ते नई फिल्मों और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। ओटीटी को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए फरवरी का तीसरा हफ्ता भी बहुत ही खास होने वाला है। ओटीटी पर दर्शकों के लिए कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कब और कहां रिलीज होंगी।
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर क्राइम-एक्शन के साथ प्यार की भी होगी बरसात, रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबा नायगन
'सबा नायगन' एक खुशमिजाज व्यक्ति सबा और उसके वयस्क होने की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी सबा की दोस्ती और प्यार की घटनाओं को दर्शाती है। फिल्म में अशोक सेलवन, मेघा आकाश, कार्तिका मुरलीधरन और चांदनी चौधरी, मयिलसामी, माइकल थंगादुराई, उडुमलाई रवि, अरुण कुमार और जयसीलन शिवराम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 फरवरी, 2024 को वैलेंटाइन डे के मौके पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' में मंजुलिका बनेंगी ये अभिनेत्री, कार्तिक ने रिलीज डेट का भी किया एलान
द केरल स्टोरी
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक साधारण महिला शालिनी उन्नीकृष्णन पर केंद्रित है, जिसे उसके घर से अपहरण कर लिया जाता है और वह आईएसआईएस आतंकवादी में बदल जाती है। यह फिल्म 16 फरवरी 2024 को जी5 पर रिलीज होगी।
Bhakshak: निर्देशक ने भक्षक की शूटिंग से पहले भूमि पेडनेकर से कही थी यह बड़ी बात, वीडियो साझा कर किया खुलासा
ना सामी रंगा
'ना सामी रंगा' अभिजात वर्ग और उनके मित्र के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में नागार्जुन, अल्लारी नरेश, राज तरुण, आशिका रंगनाथ और शबीर कल्लारक्कल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 17 फरवरी 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Darshan Raval: सिंगर दर्शन रावल ने कॉलेजों में होने लाइव शोज से की तौबा, बोले, ‘श्रोताओं से डर नहीं लगा लेकिन’
सलार
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सलार भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। दरअसल, प्रशांत नील के निर्देशन में बनी सलार नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगु, कन्नड़ भाषा में पहले ही रिलीज हो चुकी है, लेकिन अब निर्माताओं ने फिल्म को हिंदी भाषा में भी ओटीटी पर रिलीज करने की योजना बनाई है। अब 16 फरवरी 2024 को सलार हिंदी भाषा में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Kangana Ranaut: एक बार फिर आर माधवन के साथ स्क्रीन साझा करेंगी कंगना रणौत, पोस्ट साझा कर जताई खुशी