Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
OTT to TV watch famous web series on television bully unsorted pinki ki shaadi love ishq pyaar my first beer
{"_id":"672203f1946142358a0a7115","slug":"ott-to-tv-watch-famous-web-series-on-television-bully-unsorted-pinki-ki-shaadi-love-ishq-pyaar-my-first-beer-2024-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OTT to TV: ओटीटी से ऊबे लोगों के लिए जी ने किया चौंकाने वाला प्रयोग, अब टेलीविजन पर देखिए लोकप्रिय वेब सीरीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
OTT to TV: ओटीटी से ऊबे लोगों के लिए जी ने किया चौंकाने वाला प्रयोग, अब टेलीविजन पर देखिए लोकप्रिय वेब सीरीज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: साक्षी
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:31 PM IST
सार
भैया दूज के दिन 2 नवंबर से शुरू होने वाला "शॉर्ट स्टोरीयान" कई पुरस्कार-विजेता शॉर्ट फिल्मों की झलक पेश करेगा जो युवा दर्शकों के लिए एक नया प्रयोग हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
वेब सीरीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खूब शोर मचा कोरोना काल में कि सिनेमाघर बंद हो रहे हैं। लेकिन, बीते साल एक के बाद एक धमाकेदार फिल्मों ने सिनेमाघरों में दर्शकों की लाइन लगा दी। इस साल भी मामला कुछ कुछ वैसा ही दिख रहा है। ओटीटी पर जरूर भागमभाग मच चुकी है। नई फिल्में खरीदी नहीं जा रहीं। नई सीरीज बनाने के लिए बजट कम किए जा रहे हैं। तमाम सीरीज तो ऐसी हैं जो पहले ओके हो चुकी थीं, लेकिन अब नॉट ओके कैटेगरी में आ चुकी हैं। इस सबके बीच जिंग टेलीविजन डिजिटल की दमदार कहानियों को छोटे परदे पर पेश करने की तैयारी कर चुका है।
2 of 5
बुली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक इस पहल के तहत जी नेटवर्क का चैनल जिंग टेलीविजन सबसे पहले “शॉर्ट स्टोरीयान” और “सीरीज शोकेस” का आरंभ कर रहा है। इसमें समीक्षकों द्वारा प्रशंसित कहानियों और लोकप्रिय शोज को छोटे फॉर्मेट में पेश किया जाएगा। इस कंटेंट को नई पीढ़ी की रुचियों और सपनों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
3 of 5
माई फर्स्ट बियर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भैया दूज के दिन 2 नवंबर से शुरू होने वाला "शॉर्ट स्टोरीयान" कई पुरस्कार-विजेता शॉर्ट फिल्मों की झलक पेश करेगा जो युवा दर्शकों के लिए एक नया प्रयोग हो सकता है। वहीं, 17 नवंबर से लॉन्च होने वाला “सीरीज शोकेस” कई महत्वपूर्ण वेब सीरीज का चयनित कलेक्शन प्रस्तुत करेगा, जो प्यार, दोस्ती और दिल टूटने जैसे विषयों पर आधारित हैं। फोकस यहां भी मौजूदा युवा वर्ग ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनसॉर्टेड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनोरंजन जगत के जानकारों के मुताबिक, “मनोरंजन की दुनिया तेजी से बदल रही है। डिजिटल कंटेंट युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा इन कहानियों को टेलीविजन स्क्रीन पर लाना निश्चित ही नया प्रयोग होगा और इस पर लोगों की निगाहें टिकी रहेंगी। वेब सीरीज को टेलीविजन पर ही अब अधिकतर लोग देखते हैं, ऐसे में इन सीरीज को टेलीविजन चैनल पर प्रसारित करने का विचार बुरा नहीं है।”
विज्ञापन
5 of 5
लव इश्क प्यार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जिंग के अधिकारियों की मानों तो स्मार्ट टीवी के बढ़ते उपयोग और छोटे स्क्रीन पर स्ट्रीमिंग के प्रचलन के दौर में जिंग बड़े स्क्रीन पर उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट लाकर इस अंतर को खत्म करने की कोशिश कर रहा है। मेट्रोपोलिटन और क्षेत्रीय शहरों के दर्शकों को ध्यान मे रखते हुए किया गया ये प्रयोग दूरगामी परिणाम दे सकता है। चूंकि टेलीविजन एक पारिवारिक अनुभव है, इसलिए यहां ऐसे कंटेंट का चयन किया है जो सभी दर्शकों के लिए उपयुक्त और आनंददायक हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।