{"_id":"6829ee0028c2be16e40b4f87","slug":"palak-tiwari-support-rumoured-boyfriend-ibrahim-ali-khan-after-pakistani-critic-remark-on-nose-2025-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Palak Tiwari: पलक तिवारी ने कथित बॉयफ्रेंड इब्राहिम का किया सपोर्ट, पाकिस्तानी आलोचक को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Palak Tiwari: पलक तिवारी ने कथित बॉयफ्रेंड इब्राहिम का किया सपोर्ट, पाकिस्तानी आलोचक को लेकर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 18 May 2025 07:56 PM IST
सार
Palak Tiwari Support Ibrahim Ali Khan: हाल ही में एक पाकिस्तानी आलोचक ने इब्राहिम अली खान की नाक पर टिप्पणी की थी। अब पलक तिवारी ने अब्राहिम का सपोर्ट किया है।
विज्ञापन
1 of 6
इब्राहिम अली खान, पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री पलक तिवारी अपने कथित बॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान के समर्थन में सामने आई हैं। हाल ही में पाकिस्तानी आलोचक ने इब्राहिम की पहली फिल्म नादानियां का मजाक उड़ाया था। आलोचक ने उनके लुक, खास तौर पर उनकी नाक पर टिप्पणी की थी। आलोचक की आलोचना करते हुए पलक ने बॉडी शेमिंग पर बात की। उन्होंने बाताया कि कैसे सेलेब्स से नफरत करना बाजार में नया चलन बन गया है।
2 of 6
पलक तिवारी
- फोटो : एक्स
सेलिब्रिटी से नफरत एक चलन
पलक तिवारी ने नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा 'अगर कोई एक चीज है जो सेलिब्रिटी से ज्यादा बिकती है, तो वह है सेलिब्रिटी को कोसना। हम ऐसे समय में हैं जहां आम तौर पर स्टार्स के प्रति नफरत है। यह हमेशा से मौजूद रहा है, लेकिन इस स्तर तक कभी नहीं।'
3 of 6
पलक तिवारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@palaktiwarii
पलक तिवारी ने पूछा सवाल
पलक ने आगे कहा 'आप सबसे पहले हमारी खूबसूरती पर ध्यान देते हैं। फिर जब कोई व्यक्ति अपने सौंदर्य के साथ कुछ करता है और उसे बदलवाता है, तो आप कहते हैं, 'आप ऐसा क्यों करेंगे?' पहले आप किसी व्यक्ति को उसके रूप-रंग के लिए शर्मिंदा करते हैं। फिर जब वह अपनी असुरक्षा और अपने आस-पास की नफरत के कारण इसे ठीक करने की कोशिश करता है तो आप उसे क्यों कोसते हैं?'
यह खबर भी पढ़ें: Ibrahim Ali Khan: 24 साल की उम्र में ‘पिता’ बने इब्राहिम अली खान! पटौदी परिवार में हुई नए सदस्य की एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पलक तिवारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
लोगों को हर हाल में आलोचना करनी है
पलक ने कहा 'यह किसी व्यक्ति के लिए सबसे असंतोषजनक स्थिति हो सकती है। यह एक चक्र है। वे मूल रूप से केवल आपकी आलोचना करना चाहते हैं। यह आपकी नाक, आपके बाल, आपके शरीर का वजन, आपका प्रदर्शन कुछ भी हो सकता है। अगर इनमें से आपका कुछ भी खराब नहीं है तो आप बहुत भाग्यशाली व्यक्ति हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
नादानियां
- फोटो : अमर उजाला
इब्राहिम की नाक का मजाक
आपको बता दें कि इब्राहिम अली खान की फिल्म नादानियां 7 मार्च को रिलीज हुई थी। पहली फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। तब तमूर इकबाल नाम के एक पाकिस्तानी फिल्म समीक्षक ने अपने सोशल मीडिया पर स्टार किड और उनकी 'बड़ी नाक' का मजाक उड़ाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।