Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Panchayat 3 actor Banrakas aka Durgesh Kumar recalls being in depression after father brain hemorrhage
{"_id":"6697589c241713e7c1015a37","slug":"panchayat-3-actor-banrakas-aka-durgesh-kumar-recalls-being-in-depression-after-father-brain-hemorrhage-2024-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Durgesh Kumar: 'पंचायत' में सबको हंसाने वाले 'बनराकस' का खुलासा, एक वक्त पर हुए थे डिप्रेशन का शिकार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Durgesh Kumar: 'पंचायत' में सबको हंसाने वाले 'बनराकस' का खुलासा, एक वक्त पर हुए थे डिप्रेशन का शिकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:07 AM IST
सार
दुर्गेश कुमार 'पंचायत' के अलावा 'हाईवे', 'सुल्तान', 'संजू','धड़क' आदि में भी नजर आ चुके हैं। एक लंबा वक्त गुमनामी में गुजारने के बाद उन्हें अब वो पहचान मिलने लगी है, जिसके वो हकदार हैं। हालांकि, इस दौरान वह डिप्रेशन से भी जूझ चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दुर्गेश कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @durgesh.kumar.81
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी भी फिल्म अभिनेता के लिए उसकी जीत तब मानी जाती है, जब उसकी पहचान उसके वास्तविक नाम से नहीं, बल्कि उसके निभाए किरदारों से होने लगे। 'पंचायत' के दुर्गेश कुमार के लिए यह बात बिलकुल सटीक बैठती है। वह टीवीएफ की वेब सीरीज 'पंचायत' में नजर आए हैं और उन्हें इसमें काफी पसंद भी किया गया है। उन्होंने इस सीरीज में बनराकस नाम के एक ग्रामीण व्यक्ति का किरदार निभाया है। इसके अलावा उन्हें किरण राव निर्देशित 'लापता लेडीज' में रवि किशन के सहयोगी दुबे जी के किरदार में काफी पसंद किया गया था। उन्हें ज्यादातर लोग बनराकस और दुबे जी के नाम से ही पहचानते हैं। इस वक्त वह अपनी सफलता का आनंद ले रहे हैं, लेकिन एक वक्त था, जब वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे।
2 of 5
दुर्गेश कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @durgesh.kumar.81
दुर्गेश कुमार 'पंचायत' के अलावा 'हाईवे', 'सुल्तान', 'संजू','धड़क' आदि में भी नजर आ चुके हैं। एक लंबा वक्त गुमनामी में गुजारने के बाद उन्हें अब वो पहचान मिलने लगी है, जिसके वो हकदार हैं। हालांकि, इस दौरान वह डिप्रेशन से भी जूझ चुके हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इसे लेकर बात की है। अभिनेता ने बताया कि अपने पिता के ब्रेन हैमरेज के बाद वह काफी डर गए थे। इस वजह से उन्हें काफी तनाव भी हो गया था। उन्होंने कहा कि वह यह सोच कर डर गए थे कि उन्हें महंगे इलाज के लिए आर्थिक रूप से मुंबई और ये इंडस्ट्री छोड़नी पड़ सकती है, लेकिन सौभाग्य से उनके पिता बच गए।
3 of 5
दुर्गेश कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @durgesh.kumar.81
अभिनेता ने आगे बताया कि पिता की तबियत तो बेहतर हो गई, लेकिन तनाव ने उन्हें कभी नहीं छोड़ा। वह लगातार बेचैन और उदास महसूस करने लगे। इसका असर उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत चिकित्सा सहायता और दवाईयां लेनी शुरू कर दीं। हालांकि, इस समय अवधि में भी उन्होंने फिल्मों की शूटिंग जारी रखी। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा," ईमानदारी से कहूं तो उस दौरान मैंने पंचायत, लापता लेडीज और डेढ़ बीघा जमीन की शूटिंग की।" पिता की सेहत पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब वह बिल्कुल ठीक हैं और हमेशा अपने डॉक्टरों के संपर्क में रहते हैं।
Nayanthara: नयनतारा-विग्नेश ने अनंत-राधिका की शादी की शानदार तस्वीरें की साझा, लिखा खास नोट
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुर्गेश कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @durgesh.kumar.81
इस दौरान दुर्गेश ने 'पंचायत' में काम करने का अपना अनुभव भी साझा किय। उन्होंने कहा कि उन्हें सीरीज के बाकी कलाकारों से काफी प्यार मिला। अभिनेता ने कहा कि जितेंद्र ने हमेशा सेट पर उनके द्वारा अपनी तरफ से जोड़े गए चीजों को समर्थन दिया। इसके अलावा निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने एक ऐसा माहौल तैयार किया, जहां वह और बेहतर परफॉर्म कर सकें और निखार ला सकें। निर्देशक की तारीफ करते हुए अभिनेता ने कहा कि उन्होंने सबको पर्याप्त महत्व दिया और सभी ने इस शो को एक परिवार की तरह मिल कर पूरा किया।
Hardik-Natasha: हार्दिक संग तलाक की अफवाहों के बीच बेटे के साथ मुंबई से रवाना हुईं नताशा, एयरपोर्ट पर हुईं नजर
विज्ञापन
5 of 5
दुर्गेश कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @durgesh.kumar.81
इस दौरान सीरीज के अन्य दिग्गज कलाकारों को लेकर भी अभिनेता ने बात की। उन्होंने रघुबीर यादव और नीना गुप्ता के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होने कहा कि वो दोनों बेहतरीन कलाकार हैं और उनके द्वारा कुछ भी अपनी तरफ से जोड़ने पर खूब हंसते थे। इसके अलावा वो अक्सर उनसे उनके वायरल अलुआ मीटिंग वाले संवाद के बारे में भी पूछा करते थे। इस को लेकर अभिनेता ने बताया कि वह अपने गांव में ऐसे वास्तविक जीवन के किरदार और परिस्थितियां देखी हैं। वह ऐसे किरदारों के लिए इनसे प्रेरित होते हैं।
इस अभिनेता ने शर्मिला टैगोर को मारा था थप्पड़
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।