Web Series: पंचायत की रिलीज की तारीख से पर्दा उठते ही उतावले हुए फैंस, अब इन सीरीज के सीक्वल का कर रहे इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत 3
इस लिस्ट में पहला नाम 'पंचायत 3' का है। अमेजन प्राइम की इस सीरीज के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों को ही दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। अब दर्शक इसके तीसरे सीजन के लिए बेताब हैं। सचिव जी की भूमिका में नजर आए जितेंद्र कुमार को इस सीरीज से काफी प्यार मिला। वहीं, ग्राम प्रधान के रूप में नीना गुप्ता और प्रधानपति के रूप में रघुवीर यादव भी छा गए। इनके अलावा चंदन रॉय , फैसल मलिक , पूजा झा और पूजा सिंह भी नजर आए। अब यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 मई, 2024 को धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
आश्रम 4
बॉबी देओल की चर्चित सीरीज 'आश्रम' के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों पर दर्शकों का प्यार बरसा है। फैंस को अब आश्रम 4 का इंतजार हैं। 'आश्रम 4' का टीजर सीरीज के तीसरे सीजन के बाद ही रिलीज किया गया था। शो में स्वयंभू संत बाबा निराला का किरदार बॉबी देओल निभा रहे हैं।
मनोज बाजपेयी की 'फैमिली मैन 3' का भी दर्शक इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज के पिछले दो सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। समय-समय पर मनोज इस सीरीज के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द फैमिली मैन सीजन 3 की रिलीज पर आने वाले महीनों में बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।
मिर्जापुर सीजन 3
'मिर्जापुर' अमेजन प्राइम की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज है। मिर्जापुर आज कई लोगों की पसंदीदा सीरीज में शामिल है। इस सीरीज की लोकप्रियता इस हद तक है कि दो सीजन पूरे होने के बाद अब सभी इसके सीजन 3 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 'पंचायत 3' के बाद अब दर्शक इस सीरीज पर जानकारी मांग कर रहे हैं।