बॉलीवुड दिग्गज कलाकार परेश रावल अपनी फिल्मों के अलावा अपने मुखर स्वभाव के लिए काफी सुर्खियां बटोरते हैं। अभिनेता किसी भी विषय पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। अभिनेता की इस पोस्ट पर कई लोगों ने नाराजगी जताई है और कहा है कि राजनीति इंसान को काफी हद तक गिरा देती है।
Paresh Rawal: परेश रावल ने गधे के साथ इस राजनेता की तस्वीर की रीपोस्ट, लोग बोले- राजनीति क्या न करा दे
दिग्गज अभिनेता और पूर्व भाजपा सांसद परेश रावल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक वायरल एआई-जनरेटेड तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर उनका मजाक उड़ाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी पर किया यह पोस्ट
हाल ही में, अभिनेता ने एक वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें राहुल की गधे के साथ एआई-जनरेटेड तस्वीर थी। एक एक्स यूजर ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "क्या कोई इस तस्वीर से गधे को हटा सकता है?" पोस्ट शेयर करने के तुरंत बाद, सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेता से 'संकोच' करने को कहा। दूसरों ने कमेंट सेक्शन में परेश रावल को ट्रोल भी किया। कुछ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अच्छा लीडर भी बताया है।

राजनीति में दमखम दिखा चुके हैं अभिनेता
परेश रावल न केवल बॉलीवुड फिल्मों में अपने बहुमुखी अभिनय के लिए बल्कि अपने राजनीतिक करियर के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने 2014 में भाजपा में शामिल होकर राजनीति में प्रवेश किया और गुजरात के अहमदाबाद पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से सांसद (एमपी) के रूप में चुने गए। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने संसदीय बहसों में भाग लिया और सांस्कृतिक और विकास संबंधी चर्चाओं में योगदान दिया।
Fateh: अब मुफ्त में टिकट बांटकर जुटाने पड़ रहे दर्शक, बॉक्स ऑफिस पर सोनू सूद की ‘फतेह’ का बुरा हाल
चुनाव नहीं लड़ने का किया फैसला
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में अभिनेता अहमदाबाद पूर्व सीट से भाजपा के सांसद चुने गए थे। हालांकि, उन्होंने 2019 का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। इसके बाद अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर पर ही पूरा फोकस किया है।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'जो तेरा है वो मेरा है' में देखा गया था। वह 'वेलकम टू द जंगल', 'भूत बंगला' और 'हेरा फेरी 3' जैसी फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने के लिए तैयार हैं।