{"_id":"690614b923e2123a20015666","slug":"paresh-rawal-movie-the-taj-story-day-2-box-office-collection-2025-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘द ताज स्टोरी’ के लिए शुभ साबित हो रहा शनिवार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन की इतनी कमाई; जानें कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
‘द ताज स्टोरी’ के लिए शुभ साबित हो रहा शनिवार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन की इतनी कमाई; जानें कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 01 Nov 2025 07:40 PM IST
सार
The Taj Story Day 2 Collection: परेश रावल अभिनीत ‘द ताज स्टोरी’ सिनेमाघरों में 31 अक्तूबर को रिलीज हुई। इस फिल्म की कमाई में आज शनिवार को बढ़त देखी जा रही है। जानिए कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 4
द ताज स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' लंबे विवाद के बात बीते दिन शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की थी। हालांकि दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल रहा है। पढ़िए क्या है फिल्म का हाल।
2 of 4
'द ताज स्टोरी'
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या रही दूसरे दिन की कमाई?
फिल्म 'द ताज स्टोरी' ओपनिंग डे पर लाखों में सिमट कर रह गई थी। इसने पहले दिन 90 लाख रुपये कमाए थे। वहीं फिल्म ने आज शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक 98 लाख रुपये कमा लिए हैं। अभी देर रात फिल्म के कलेक्शन में बढ़त देखने को मिल सकती है। यानी कि 'द ताज स्टोरी' रिलीज के दूसरे दिन 01 करोड़ के पार होती नजर आ रही है।
3 of 4
द ताज स्टोरी
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म का कुल कलेक्शन
परेश रावल अभिनीत 'द ताज स्टोरी' ने दो दिनों में अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 1.88 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 25-30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस वीकएंड के समाप्त होने तक फिल्म कितनी कमाई कर पाती है, क्योंकि फिल्म की शुरुआत काफी धीमी हुई है।
फिल्म के बारे में
तुषार अमरीश गोयल द्वारा निर्देशित यह फिल्म ताजमहल के अंदर बंद 22 कमरों के रहस्य को उजागर करती है। साथ ही उस इतिहास पर सवाल उठाती है जिस पर लोग लंबे समय से विश्वास करते आए हैं। इस फिल्म में परेश रावल के साथ जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमित दास और स्नेहा वाघ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में परेश रावल ने वकील की भूमिका अदा की है। इसके अलावा बात करें, तो इस फिल्म को सुरेश झा ने प्रोड्यूस किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।