इन दिनों फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर सुर्खियों में छाईं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने बढ़े वजन पर बात की। अभिनेत्री ने इस फिल्म में अमरजोत कौर का किरदार अदा करने के लिए करीब 16 किलो वजन बढ़ाया। परी ने फिल्म के लिए वजन बढ़ाने और अब घटाने के दौरान आई कठिनाइयों पर बात कीं। परिणीति ने कहा कि फिल्म के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने अपनी शादी तक में अपने लुक को लेकर समझौता किया।
Parineeti Chopra: बढ़ा वजन बना परिणीति चोपड़ा के लिए मुसीबत, बोलीं- मैंने कई निजी समझौते किए, लेकिन अब लोग...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक पॉडकास्ट में हुई बातचीत के दौरान परिणीति ने कहा वजन बढ़ने की इस प्रक्रिया में उन पर मनोवैज्ञानिक रूप से काफी प्रभाव पड़ा है, साथ ही उनकी नींद पर भी इसका असर हुआ है। काम मिलने के मौकों पर भी असर पड़ा है। इतना ही नहीं, इसके चलते कई नकारात्मक चीजों का सामना करना पड़ा है। परिणीति ने आगे कहा, 'मैंने ब्रांड खो दिए। मैंने कई इवेंट नहीं किए, क्योंकि मेरा लुक मुझे काफी डरावना लग रहा था। लोगों ने मेरे बारे में बातें बनानी शुरू कर दीं। किसी ने गर्भवती होने के कयास लगाने शुरू कर दिया। किसी ने कहा कि उसका लिपोसक्शन हुआ है। उसने अपने चेहरे पर बोटोक्स किया है। मैं यह सब देखती थी और सोचती थी कि आप कभी नहीं समझ पाएंगे कि मैं किस दौर से गुजर रही हूं'।
परिणीति ने कहा कि 'चमकीला' फिल्म में उन्होंने अमरजोत की तरह ही दिखने की ठान ली थी। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'यह बिल्कुल भी स्वस्थ नहीं था। हकीकत तो ये है कि जब मैंने 'चमकीला' साइन की तो मेरी फिटनेस जबर्दस्त थी। मैं उस पर दो वर्ष से काम कर रही थी। लेकिन, जब मैंने फिल्म साइन की तो इम्तियाज अली बोले कि मैं अमरजोत जैसी नहीं दिखती हूं। इसके बाद मैंने लुक बदलने का फैसला किया। मैंने एक मिनट में यह फैसला किया और अपनी दो वर्षों की मेहनत के बारे में एक बार भी नहीं सोचा'।
Govinda: खत्म हुआ मनमुटाव! भांजी आरती की शादी में चीची मामा ने दिया आशीर्वाद, बोले- ईश्वर उसे बुरी नजर से बचाए
परी ने कहा, 'मैंने 16 किलो बढ़ाया। मैं खूब सारा खाना खाती और जाकर सो जाती। मुझे डबल चिन चाहिए थी। आंखों को छोटा दिखाना था। दिनभर रोटी, चावल और पिज्जा खाती थी। लेकिन, इस बदलाव के कई नुकसान भी साथ आए। छह महीने ऐसा खाने के बाद मेरी नींद और मूड प्रभावित हुए। स्टेमिना खत्म हो गया। कोई वर्कआउट नहीं किया। सिर्फ भारतीय कपड़े पहन रही थी। तब मुझे अपने जैसी नहीं, अमरजोत जैसी दिखना था और इसका ही मुझे इंतजार था'।
Salaar 2: 'सालार 2' में कियारा आडवाणी के काम करने पर आया बड़ा अपडेट, तुरंत जान लीजिए इस अफवाह की सच्चाई
परिणीति ने आगे कहा कि एक वरिष्ठ कलाकार ने उन्हें चेतावनी दी कि उन्हें इस तरह नहीं करना चाहिए। कलाकार ने कहा, 'तू अपना करियर खत्म कर देगी'। परी का कहना है कि बढ़ा हुआ वजन वह अभी तक खत्न नहीं कर पाई हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'बढ़ा वजन भी एक संघर्ष बन गया है। मुझ पर हर तरफ हमले हो रहे हैं। मुझे खराब लगता है कि लोग इतनी जल्दी जज करने लगते हैं। मेरी शादी जब हुई तब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन पर भी मैं ऐसी दिख रही थी। मैंने कई निजी समझौते किए हैं। बता दें कि इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
Yodha on OTT: इस दिन ओटीटी पर फ्री में देख सकेंगे योद्धा, सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए खुशखबरी