Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Payal Kapadia Profile Golden Globe Awards 2025 did she win Best Director for All We Imagine As Light
{"_id":"67798668dbfbf260a20ff94c","slug":"payal-kapadia-profile-golden-globe-awards-2025-did-she-win-best-director-for-all-we-imagine-as-light-2025-01-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Payal Kapadia: कौन हैं पायल कपाड़िया? कान में पाया सम्मान, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने का टूटा सपना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Payal Kapadia: कौन हैं पायल कपाड़िया? कान में पाया सम्मान, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने का टूटा सपना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 06 Jan 2025 10:14 AM IST
सार
बता दें कि पायल कपाड़िया ले साव 2014 से लेकर 2024 कर चार शॉर्ट फिल्में बनाई हैं। उनकी ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ नाम की शॉर्ट फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में 2021 में दी गोल्डन आई अवॉर्ड मिला था। अब गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने का पायल का यह सपना टूट गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रशंसित फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया ने अपनी फिल्म ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब धूम मचा.ा। लायंसगेट प्ले पर 6 जनवरी 2024 को सुबह 6:30 बजे से 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स लाइव स्ट्रीम किया गया। भारत की फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया की फिल्म "ऑल वी इमेजिन एज लाइट" को भी सिलेक्ट किया गया था। इसे फ्रांस की एमिलिया पेरेज से हार का सामना करना पड़ा। और उनका अवॉर्ड जीतने का सपना टूट गया।
कौन हैं पायल कपाड़िया?
पायल कपाड़िया का जन्म मुंबई में हुआ था। पायल की मां का नाम नलिनी मालानी हैं। पायल ने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद पायल ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन पूरा किया। उन्होंने सोफिया कॉलेज से मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद पायल कपाड़िया ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से निर्देशन के गुण सीखे। पायल कपाड़िया ने 2015 से 2018 तक भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) से फिल्म निर्देशन की पढ़ाई की है। वह पहली बार अभिनेता से नेता बने गजेंद्र चौहान की FTII के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए चर्चा में आई थीं।
उनका फिल्मी करियर कब शुरू हुआ ?
साल 2017 में उनकी शॉर्ट फिल्म आफ्टरनून क्लाउड्स को कान के लिए चुना गया और FTII प्रशासन ने उनके एक अनुशासित कलाकार के रूप में परिवर्तन को स्वीकार करते हुए अपना समर्थन दिया। इस जरूरी कदम ने वैश्विक सिनेमा में उनके सफर की शुरुआत करने में उनकी मदद की थी।
उनकी कौन सी फिल्में है जो हिट रहीं?
बता दें कि पायल कपाड़िया ले साव 2014 से लेकर 2024 कर चार शॉर्ट फिल्में बनाई हैं। उनकी ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ नाम की शॉर्ट फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में 2021 में दी गोल्डन आई अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा और शॉर्ट फिल्मों में उनकी ‘एंड व्हॉट इज द समर सेइंग’, ‘द लास्ट मैंगो बिफोर द मॉनसून’, ‘आफ्टरनून क्लाउड्स’ और ‘वॉटरमेलन, फिश एंड द हाफ घोस्ट’ शामिल हैं।
ऑल वी इमेजिन इज लाइट को कौन से पुरस्कार मिल चुके हैं?
पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हुई हैं। कान में 'ग्रैंड प्रिक्स' अवॉर्ड जीतने के बाद पायल कपाड़िया की फिल्म को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का नॉमिनेशन मिला था। साथ ही इसे 'बाफ्टा लॉन्गलिस्ट' में भी तीन कैटेगरीज में शामिल किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।