फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Bhatt: देहरादून के भीषण सड़क हादसे पर पूजा भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, शराब को ठहराया दोषी

Fri, 15 Nov 2024 05:04 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 15 Nov 2024 05:04 PM IST
सार

Pooja Bhatt: बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने उत्तराखंड के देहरादून में हुई सड़क दुर्घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस भीषण दुर्घटना का दोषी उन्होंने शराब को ठहराया है।
 
विज्ञापन
Pooja Bhatt reacted to horrific road accident in Dehradun uttarakhand blamed alcohol said sold openly
पूजा भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @poojab1972
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने उत्तराखंड के देहरादून में हुई भीषण कार दुर्घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दुर्घटना में छह कॉलेज छात्रों की मौत हुई है, जो एक पार्टी से लौट रहे थे। कथित तौर पर उन्होंने शराब भी पी रखी थी। इस घटना का दोषी पूजा शराब को मानती हैं।

Pooja Bhatt reacted to horrific road accident in Dehradun uttarakhand blamed alcohol said sold openly
पूजा भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @poojab1972
अभिनेत्री ने दुर्घटना पर दी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री पूजा भट्ट ने एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। पर लिखा, "शराब एक अवसाद है। यह मस्तिष्क को धीमा कर देती है, हमारी प्रतिक्रियाओं को प्रभावित करती है और अक्सर घातक सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है। यह एक ऐसा नशा है जो खुलेआम, कानूनी रूप से बेचा जाता है और जिसे न पीने पर आपको दोषी महसूस कराया जाता है। यह कितनी दुखद स्थिति है। छह लोगों की जान चली गई, जो अभी-अभी आए थे।"
Baby John: 'बेबी जॉन' की रिलीज से पहले वरुण धवन ने जारी किया नया वीडियो, फिर दिखाई अपने किरदार की दमदार झलक

Pooja Bhatt reacted to horrific road accident in Dehradun uttarakhand blamed alcohol said sold openly
पूजा भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @poojab1972
तेज गति के चलते गई जान
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस दुर्घटना में छह छात्रों की जान गई है। कहा जा रहा है कि दुर्घटना से पहले वह अत्यधिक गति से गाड़ी चला रहे थे। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bhatt reacted to horrific road accident in Dehradun uttarakhand blamed alcohol said sold openly
पूजा भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @poojab1972
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
अभिनेत्री ने जिस ट्वीट के जवाब में प्रतिक्रिया दी है उसमें दो वीडियो हैं, जिसमें दुर्घटना के पहले और बाद की वीडियो दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि इन छात्रों ने एक पार्टी में शराब पी रखी थी। इसी पोस्ट के जवाब में उन्होंने प्रतिक्रिया दी।
 
विज्ञापन
Pooja Bhatt reacted to horrific road accident in Dehradun uttarakhand blamed alcohol said sold openly
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कर चुकी हैं आलोचना का सामना
इससे पहले भी पूजा भट्ट ने मेट्रो में गाना गाने को लेकर प्रतिक्रिया दी थी, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। वह अक्सर संवेदनशील मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देती हुई नजर आती हैं।
Matka Movie Review: वरुण तेज की बॉक्स ऑफिस पर एक और क्रैश लैंडिंग, बीच चौराहे फूट गया उम्मीदों का ‘मटका’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed