फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' से सामने आई एक अनदेखी तस्वीर, नाग अश्विन ने तस्वीर साझा कर लिखी ये खास बात

Wed, 10 Jul 2024 12:09 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 10 Jul 2024 12:09 PM IST
सार

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी पौराणिक कथाओं और साइंस फिक्शन के मिश्रण वाली इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच फिल्म के निर्देशक ने फिल्म से जुड़ी एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन
Prabhas Kamal Haasan Deepika starrer Kalki 2898AD director Nag Ashwin shared Unseen pic from Shobana look tes
नाग अश्विन - फोटो : इंस्टाग्राम

'कल्कि 2898 एडी' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे, जैसे ही फिल्म रिलीज हुई दर्शक सिनेमाघरों में भारी संख्या में पहुंचे। इस वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ते जा रही है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी पौराणिक कथाओं और साइंस फिक्शन के मिश्रण वाली इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच फिल्म के निर्देशक ने फिल्म से जुड़ी एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। 

Prabhas Kamal Haasan Deepika starrer Kalki 2898AD director Nag Ashwin shared Unseen pic from Shobana look tes
शोभना- कल्कि 2898 एडी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

रिलीज होने के दो सप्ताह के बाद भी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त उत्साह बना हुआ है। इस फिल्म को लेकर लगातार कुछ न कुछ नई जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी पर नजरें टिकाए हुए हैं। फिल्म के अगले भाग में क्या हो सकता है, कहानी क्या मोड़ ले सकती है, इस पर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने दिग्गज अभिनेत्री और डांसर शोभना के लुक टेस्ट की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। 
रूस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर कंगना ने पीएम मोदी को दी बधाई

Prabhas Kamal Haasan Deepika starrer Kalki 2898AD director Nag Ashwin shared Unseen pic from Shobana look tes
प्रिंयका-नाग अश्विन-स्वपना - फोटो : इंस्टाग्राम

नाग अश्विन सोशल मीडिया पर सेट से जुड़ी कई अनदेखी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने फिल्म में मरियम के किरदार में नजर आईं मशहूर अभिनेत्री शोभना के लुक टेस्ट से जुड़ी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री ने पैरों में चांदी की पायल पहनी हुई हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा," मेरी हमेशा से पसंदीदा अभिनेत्री शोभना और फिल्म की मरियम के लुक टेस्ट के दौरान की पहली तस्वीर।" बताते चलें कि फिल्म में शोभना ने शंबाला की नेत्री मरियम का किरदार निभाया है, जो दीपिका के किरदार की रक्षा करती नजर आती हैं। 
शादी से पहले बाजार से क्लचर-लिपस्टिक चोरी करती थीं कृतिका, खुद किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Kamal Haasan Deepika starrer Kalki 2898AD director Nag Ashwin shared Unseen pic from Shobana look tes
कल्कि 2898 एडी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

'कल्कि 2898 एडी' एक साइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसमें कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस बडे बजट की फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे बड़े कलाकार एक साथ नजर आए थे। उनके अलावा फिल्म में शोभना, दिशा पटानी, सास्वत चटर्जी, ब्रह्मानंदम, राजेंद्र प्रसाद, शोभना और अन्ना बेन जैसे कलाकार भी सहायक भूमिकाओं में नजर आए हैं। इनके अलावा कुछ और बड़ी फिल्मी हस्तियों ने फिल्म में कैमियो किया है। इनमें मशहूर फिल्म निर्देशक एस एस राजामौल, राम गोपाल वर्मा, दुलकर सलमान और विजय देवरकोंडा भी शामिल हैं। फिल्म में भारतीय शहर काशी को इस धरती के आखिरी शहर के रूप में दिखाया गया है। 
Chhaava: विक्की कौशल ने कर दिया 'छावा' की रिलीज डेट का एलान? बताया- अपने करियर की बेहद खास फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed