फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jai Hanuman: हनुमान के बाद 'जय हनुमान' बनाने को तैयार प्रशांत वर्मा, राम चरण निभाएंगे श्रीराम का किरदार?

Wed, 17 Jan 2024 06:06 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 17 Jan 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Prasanth Varma HanuMan franchise Jai Hanuman Ram Charan to play Lord Shri Ram in the film as per reports
प्रशांत वर्मा और राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी और तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'हनुमान' बीते शुक्रवार 12 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दक्षिण ही नहीं, बल्कि हिंदी पट्टी में भी फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म की कमाई इसकी सफलता की कहानी बयां करती दिख रही है। खबर है कि निर्देशक जय हनुमान नामक हनुमान के दूसरे भाग की भी योजना बना रहे हैं, जिसने फिल्म प्रेमियों के लिए उत्साह बढ़ा दिया है।

Prasanth Varma HanuMan franchise Jai Hanuman Ram Charan to play Lord Shri Ram in the film as per reports
प्रशांत वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘जय हनुमान’ फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म होगी। प्रशांत वर्मा के पास अपनी सुपरहीरो फ्रैंचाइजी के लिए बड़ी योजनाएं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेगा पावर स्टार स्टार राम चरण फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाने जा रहे हैं। अभिनेता ने निश्चित रूप से पहले राजामौली की फिल्म आरआरआर में भगवान राम की झलक दिखाई है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Prasanth Varma HanuMan franchise Jai Hanuman Ram Charan to play Lord Shri Ram in the film as per reports
प्रशांत वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रशांत वर्मा हमेशा टॉलीवुड के सबसे पॉपुलर निर्देशकों में से एक रहे हैं। निर्देशक ने हमेशा लीक से हटकर काम किया है और हमेशा कुछ अलग करने का प्रयास किया है। प्रशांत वर्मा ने मामूली बजट पर एक सुपरहीरो फिल्म बनाने का कठिन कार्य हासिल किया है। फिल्म ‘हनुमान’ ऐसे समय में सिनेमाघरों में पहुंची है जब एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में एक ही हफ्ते में रिलीज हुई हैं। इसके बावजूद इस फिल्म को दर्शकों की सबसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prasanth Varma HanuMan franchise Jai Hanuman Ram Charan to play Lord Shri Ram in the film as per reports
प्रशांत वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बहुत से लोग नहीं जानते लेकिन प्रशांत वर्मा के पास पहले से ही एक और सुपर हीरो प्रोजेक्ट है, जिसका नाम अधीरा है। फिल्म में निर्माता डीवीवी दानय्या के बेटे कल्याण दसारी हैं। अधीरा के बाद जय हनुमान अगली फिल्म होने की संभावना है। कुल मिलाकर, प्रशांत वर्मा अपने दर्शकों को खुश करने के लिए कई नए प्रोजेक्ट्स लाने वाले हैं।

विज्ञापन
Prasanth Varma HanuMan franchise Jai Hanuman Ram Charan to play Lord Shri Ram in the film as per reports
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मकर संक्रांति के मौके पर हनुमान और गुंटूर कारम के अलावा 13 जनवरी को वेंकटेश-स्टारर सैंधव भी रिलीज हुई थी। इसके बाद नागार्जुन स्टारर 'ना सामी रंगा' भी 14 जनवरी को सिनेमाघरों में आई। इसके बावजूद हनुमान की मजबूत पकड़ बनी रही है।

Baiju Bawra: ठंडे बस्ते में गई संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा', फिल्म का भारी बजट बना विलेन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed