{"_id":"65a6e4a8a87a04b34107bf27","slug":"bollywood-star-kids-debut-in-2024-rasha-thadani-ibrahim-ali-khan-shanaya-kapoor-name-in-the-list-2024-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Star Kids Debut 2024: इस साल ये स्टार किड्स इंडस्ट्री में करेंगे डेब्यू, बड़े पर्दे पर दिखाएंगे अपना जलवा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Star Kids Debut 2024: इस साल ये स्टार किड्स इंडस्ट्री में करेंगे डेब्यू, बड़े पर्दे पर दिखाएंगे अपना जलवा
साल 2023 में कई स्टार किड्स ने सिनेमा जगत में अपना डेब्यू किया, इस लिस्ट में सुहाना खान, खुशी कपूर, अलिजेह अग्निहोत्री, राजवीर देओल और अगस्त्य नंदा तक का नाम शामिल है। इसी तरह साल 2024 में भी इंडस्ट्री के कई स्टार किड्स के डेब्यू की चर्चा जोरों पर हैं। इनमें से कई स्टार किड्स के फिल्म की घोषणा भी हो चुकी है, चलिए आपको बताते हैं कि इस साल इंडस्ट्री के किन सितारों के बच्चे बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरेंगे।
2 of 5
राशा थदानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पहला नाम रवीना टंडन की बेटी राशा थदानी का है। राशा अपने डेब्यू से पहले ही स्टार बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके ढेरों फॉलोवर्स हैं, जहां वे अपने फैंस से रूबरू होती हैं। वहीं अगर बात करें उनकी डेब्यू की तो चर्चा है कि वे साउथ सिनेमा में दस्तक देंगी। कहा जा रहा है कि राशा राम चरण की फिल्म से अपना डेब्यू करेंगी।
3 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इस लिस्ट में अगला नाम संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर है, जो अक्सर अपने हॉट लुक्स और अपनी डासिंग से चर्चा में रहती हैं। कहा जा रहा है कि शनाया भी इस साल साउथ इंडस्ट्री से अपना डेब्यू करेंगी। वे मोहनलाल की पैन इंडिया फिल्म 'वृषभा' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पश्मीना रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अगला नाम ऋतिक रोशन की चेचरी बहन पशमीना रोशन का है। पश्मीना शाहिद कपूर की फिल्म इश्क-विश्क के रीमेक से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। गौरतलब है कि इश्क-विश्क साल 2003 में आई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी।
विज्ञापन
5 of 5
इब्राहिम अली खान और अहान पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की भी इस साल डेब्यू करने की चर्चा है। वे करण जौहर की फिल्म 'सरजमीन' से बॉलीवुड में कदम रखेंगे। हालांकि, अभी तक इसकी आधाकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं। वहीं, चंकी पांडे के बेटे अहान पांडे इस साल इंडस्ट्री में दस्तक दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि अहान यशराज फिल्म से अपना डेब्यू करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।