फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Javed Akhtar: जावेद अख्तर को विरासत में मिला शायराना अंदाज, लंबे संघर्ष के बाद ऐसे चलाया कलम का जादू

Wed, 17 Jan 2024 01:12 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 17 Jan 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar inherited his poetic style he reached Mumbai with dreams then magic of his pen worked know story
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेखन के जादूगर कहे जाने वाले जावेद ने अपने करियर में से एक से बढ़कर एक स्क्रीनप्ले और गाने लिखे। जावेद को उनका शायराना अंदाज विरासत में मिला। उनके पिता जां निसार अख्तर एक कवि थे और मां भी मशहूर उर्दू लेखिका थी। आज जावेद अख्तर इंडस्ट्री की एक मशहूर शख्सियत हैं।

Javed Akhtar inherited his poetic style he reached Mumbai with dreams then magic of his pen worked know story
जावेद अख़्तर - फोटो : social media

लेकिन इंडस्ट्री में जावेद अख्तर के लिए यह सफर आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। जावेद अख्तर जब पहली बार मुंबई में आए थे तो वे चार दिनों तक भूखे रहे थे। 19 साल की कम उम्र में वे 27 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे थे। उनकी आंखों में बड़े सपने थे। इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी।

Javed Akhtar inherited his poetic style he reached Mumbai with dreams then magic of his pen worked know story
शबाना आजमी का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद जावेद अख्तर की मेहनत रंग लाई और सलीम खान के साथ मिलकर उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म लिखी। जावेद-सलीम की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर फिल्मे दी। इसके बाद 70 के दशक ऐसा पहली बार हुआ कि फिल्म के लेखकों को करोड़ों में फीस मिली। इसका खुलासा जावेद अख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी ने किया था।
The Beekeeper: हॉलीवुड का साल का पहला एक्शन धमाका, जेसन स्टेथम की फिल्म ‘द बीकीपर’ के बारे में जानिए सब कुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar inherited his poetic style he reached Mumbai with dreams then magic of his pen worked know story
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि जावेद अख्तर ने शोले के अलावा दुनिया, खेल, जंजीर, डॉन, मिस्टर इंडिया और नमस्ते लंदन जैसी सुपरहिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी। हिंदी सिनेमा जगत में अपने योगदान के लिए जावेद अख्तर को राष्ट्रीय पुरस्कार,  फिल्मफेयर और पद्म भूषण अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
'कलियुग में सतयुग आने जैसा है', अयोध्या में रामलीला करने को लेकर उत्साहित हैं राकेश और विंदू

विज्ञापन
Javed Akhtar inherited his poetic style he reached Mumbai with dreams then magic of his pen worked know story
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख स्टारर फिल्म 'डंकी' में एक गान को लिखने के लिए जावेद अख्तर ने 25 लाख रुपये की फीस ली, जो अब तक किसी भी लेखक को एक गाने के लिए दी जाने वाली सबसे बड़ी रकम है। जावेद अख्तर द्वारा लिखे इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। फिल्म 'डंकी' के आखिर में बजने वाला यह गाना पूरी फिल्म का सबसे लोकप्रिय गाना बना। 
BMCM: 2024 में धमाल करने कौ तैयार अक्षय-टाइगर, इस विदेशी लोकेशन पर होने जा रही बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed