बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। पिछला साल 2023 बॉक्स ऑफिस के लिए सफल साबित हुआ था। नए साल में भी यही उम्मीद है। सिनेमाघरों में हाल ही में तेजा सज्जा की 'हनुमान', कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस' और महेश बाबू की गुंटूर कारम ने दस्तक दी है। इन तीनों फिल्मों के अलावा साउथ सुपरस्टार प्रभास की सलार और बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की डंकी पहले से दर्शकों का मनोरंजन रही थीं। हालांकि, अन्य फिल्मों के आते ही इनका हाल बेहाल हो गया है। तो चलिए जानते हैं मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों क्या हाल रहा...
Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर जारी 'हनुमान' का धमाल, गुंटूर कारम-मेरी क्रिसमस का कैसा है हाल?
सिनेमाघरों में हाल ही में तेजा सज्जा की 'हनुमान', कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस' और महेश बाबू की गुंटूर कारम ने दस्तक दी है। जानते हैं मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों क्या हाल रहा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी ‘हनुमान’ पहले दिन से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तेजा सज्जा की फिल्म ने मंगलवार यानी कि पाचंवें दिन 12.75 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ ही अब तक इस फिल्म ने 68.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Kho Gaye Hum Kahan: फिल्म की सक्सेस पार्टी में पहुंचे तीनों सितारे, अनन्या पांडे के लुक ने लूटा फैंस का दिल
तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुंटूर कारम' ने भी 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी। महेश बाबू ने लंबे समय के बाद इस फिल्म से पर्दे पर अपनी वापसी की है। गुंटूर कारम ने पाचंवें दिन 11.50 करोड़ की कमाई की है। 'गुंटूर कारम' ने अपनी रिलीज के पांच दिन में बॉक्स ऑफिस पर 94.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विजय सेतुपति और कटरीना कैफ की हालिया रिलीज फिल्म 'मेरी क्रिसमस' दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म को समीक्षकों समेत दर्शकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पांचवे दिन 1.15 करोड़ की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 12.53 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
प्रभास की सलार और शाहरुख खान की डंकी दर्शकों के बीच शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहीं। दोनों फिल्में क्रिसमस 2023 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। सलार ने 26वें दिन सिर्फ दो लाख की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने 404.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, शाहरुख खान की डंकी ने 27वें दिन 29 लाख की कमाई की है। अब तक ये फिल्म 225.06 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
Inspirational Story: रुला देगी ‘छोटा भीम’ के पिता के त्याग की कहानी, लाखों की नौकरी छोड़ी, मुंबई में भीख से...