फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar Success Party: सलार टीम ने बेंगलुरु में मनाया फिल्म की सफलता का जश्न, ब्लैक थीम में नजर आए कलाकार

Tue, 16 Jan 2024 08:23 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 16 Jan 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
Prabhas Prashanth Neel Shruti Haasan and team celebrates the success of Salaar film in Bengaluru see photos
बेंगलुरु में सलार की सफलता की पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'सलार' बीते साल के आखिरी महीने में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर 'डंकी' के साथ टक्कर होने के बाद भी फिल्म ने जमकर नोट छापे। जनवरी के महीने में भी यह फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में प्रभास के साथ पृध्वीराज सुकुमारन भी नजर आए हैं। अब टीम फिल्म की सफलता का जश्न मना रहा है।  निर्माताओं ने बेंगलुरु के एक लक्जरी होटल में आयोजित एक सफलता पार्टी में फिल्म के सभी अभिनेताओं और क्रू की मेजबानी की है।

Prabhas Prashanth Neel Shruti Haasan and team celebrates the success of Salaar film in Bengaluru see photos
बेंगलुरु में सलार की सफलता की पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

पार्टी में जो कुछ हुआ उसकी झलक दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें प्रभास, प्रशांत नील, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, जगपति बाबू, टीनू आनंद और अन्य कलाकारों को कार्यक्रम में मौज-मस्ती करते हुए दिखाया गया है। फिल्म के प्रमुख सितारों में से एक, मलयालम स्टार पृथ्वीराज इस कार्यक्रम से अनुपस्थित थे। फिल्म की तरह यहां भी सभी सदस्यों ने फिल्म की थीम के अनुसार काले कपड़े पहने हुए थे।

10 Indian Super Hero Movies: मार्वल को मारो गोली, भारतीय सिनेमा भी पीछे नहीं, मिलिए 10 देसी सुपरहीरो से

Prabhas Prashanth Neel Shruti Haasan and team celebrates the success of Salaar film in Bengaluru see photos
बेंगलुरु में सलार की सफलता की पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के चालक दल में श्रिया रेड्डी , जगपति बाबू, निर्देशक प्रशांत नील और निर्माता विजय किरागंदूर जैसे अन्य सितारे शामिल थे। इन सभी को ब्लैक आउटफिट पहने देखा गया। तस्वीरों में श्रुति हासन को ब्लैक और गोल्डन आउटफिट में देखा जा सकता है। अभिनेत्री इस ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Prashanth Neel Shruti Haasan and team celebrates the success of Salaar film in Bengaluru see photos
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

 फिल्म की जबर्दस्त सफलता के बाद दर्शक बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'सालार पार्ट 2: शौर्य पर्व' की कहानी का अगला भाग जानने के लिए उत्सुक हैं। होम्बले  फिल्म का 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' फिल्म निर्माता प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू हैं। वहीं, इस फिल्म को विजय किरागांदुर ने प्रोड्यूस किया है।

Raveena Tandon: शूल की शूटिंग के दौरान रवीना को नहीं पहचान सके थे रामू, अभिनेत्री ने किया दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन
Prabhas Prashanth Neel Shruti Haasan and team celebrates the success of Salaar film in Bengaluru see photos
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बीच, प्रभास निर्देशक मारुति के साथ अगली फिल्म 'स्पिरिट' में नजर आएंगे, जो एक हॉरर कॉमेडी है। इसके अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी जैसे सितारों के साथ नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' में भी दिखाई देंगे, जो एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed