फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman: इस फिल्म के लिए हटा दिए गए सुपरहिट ‘हनुमान’ के शोज, तेलुगु सिनेमा में सनसनीखेज साजिश का खुलासा

Tue, 16 Jan 2024 07:21 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 16 Jan 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
House Full shows of Hanuman replaced with Mahesh Babu’s Guntur Kaaram Makers lodged complaint Know full story
गुंटूर कारम और हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हनुमान' और महेश बाबू 'गुंटूर कारम' के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों फिल्म एक साथ थिएटर में रिलीज हुई, लेकिन तेजा सज्जा की हनुमान महेश बाबू को पछाड़ती नजर आ रही है। अब दोनों फिल्मों को रनिंग शो को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सोमवार को हैदराबाद के मशहूर प्रसाद मल्टीप्लेक्स ने हनुमान के हाउसफुल शो रद्द कर दिया और उसकी जगह महेश बाबू स्टारर गुंटूर कारम को चलाया, जिसके बाद इस मुद्दे को लेकर विवाद शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर दर्शक अपनी बुकिंग को शेयर करने लगे।


 
House Full shows of Hanuman replaced with Mahesh Babu’s Guntur Kaaram Makers lodged complaint Know full story
फिल्म हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि बीते साल शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' और प्रभास स्टारर 'सलार' के स्क्रीन शेयरिंग को लेकर काफी विवाद हुआ था। चर्चा है कि प्रसाद मल्टीप्लेक्स पहले 'हनुमान' के 15 शो चल रहे थे। सोमवार को इस फिल्म के दोपहर एक बजे, 1:30 बजे और शाम 7:50 बजे के शो को रद्द कर दिया गया। इस दौरान महेश बाबू के 'गुंटूर कारम' के पहले 7 शो में चल रहे थे, बाद में इसे बढ़ाकर 11 कर दिया गया। यही हाल तेलंगाना के अन्य जगहों पर भी देखने को मिला।

House Full shows of Hanuman replaced with Mahesh Babu’s Guntur Kaaram Makers lodged complaint Know full story
हनुमान रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लोगों का कहना है कि एक शो, जो लगभग हाउसफुल है, उसकी जगह एक ऐसी फिल्म के शो को देखना थोड़ा अजीब है, जो उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। अगर गुंटूर कारम की भी भारी मांग होती तो यह बात समझ में भी आती। गुंटूर कारम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं है, जबकि हनुमान के शो हर जगह फुल हैं। इसकी मांग है। फिर भी इसे कम स्क्रीन मिल रहा है। वहीं, एक अन्य दर्शक ने कहा, 'थिएटरों के पास शो को कम करने और उसे बढ़ाने की शक्ति है, लेकिन ऐसा आमतौर फिल्म की डिमांड को देखते हुए किया जाता है। ऐसे में हनुमान के शो बढ़ने चाहिए थे, जबकि गुंटूर कारम के शो कम होने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा'।
Main ATAL Hoon Trailer 2: रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, मंदिर निर्माण के लिए वाजपेयी का अटल संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
House Full shows of Hanuman replaced with Mahesh Babu’s Guntur Kaaram Makers lodged complaint Know full story
हनुमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शनिवार को हनुमान के मेकर्स ने थिएटरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (टीएफपीसी) के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान टीएफपीसी ने एक बयान भी जारी किया, जिसमें बताया गया कि माइथ्री मूवीज डिस्ट्रीब्यूटर्स एलएलपी ने 12 जनवरी से हनुमान को प्रदर्शित करने के लिए तेलंगाना के कुछ सिनेमाघरों के साथ एक समझौता किया था, लेकिन कुछ सिनेमाघरों ने समझौते को अनदेखा कर दिया। इसलिए फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स और निरंजन रेड्डी ने टीएफपीसी के पास शिकायत दर्ज कराई है।
Filmfare Awards 2024: 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए एनिमल ने हासिल किए 19 नामांकन, शाहरुख भी किसी से पीछे नहीं

विज्ञापन
House Full shows of Hanuman replaced with Mahesh Babu’s Guntur Kaaram Makers lodged complaint Know full story
हनुमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बयान में यह भी कहा गया कि सिनेमाघरों ने समझौते के अनुसार फिल्म 'हनुमान' का प्रदर्शन नहीं किया। इससे डिस्ट्रीब्यूटर्स और निर्माताओं को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। ऐसे में सिनेमाघरों को तुरंत 'हनुमान' का प्रदर्शन शुरू करना चाहिए और अब तक के हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। इस तरह के कदम पूरे तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को प्रभावित करते हैं जो विश्वास, नैतिकता और न्याय के आधार पर चलता है'।
Vikram Bhatt: सुष्मिता सेन के साथ अफेयर पर विक्रम भट्ट ने की बात, बोले- मुझे इसका कोई मलाल नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed