फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prateik Babbar: 'बाप को शादी में नहीं बुलाया', प्रतीक-प्रिया की शादी पर सौतेले भाई आर्य बब्बर का भद्दा मजाक

Sat, 15 Feb 2025 09:13 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Feb 2025 09:13 AM IST
सार

Prateik Babbar: दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने वैलेंटाइन डे के दिन प्रिया बनर्जी से शादी रचाई। इस शादी में प्रतीक ने बब्बर परिवार को आमंत्रित नहीं किया। यहां तक कि पिता को भी न्योता नहीं भेजा। इस पर सौतेले भाई आर्य बब्बर ने भद्दी टिप्पणी की है।

विज्ञापन
Prateik Babbar did not invite father Raj Babbar in his wedding with Priya Banerjee half brother Arya reacts
प्रतीक बब्बर-प्रिया बनर्जी, आर्य बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता प्रतीक बब्बर ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन प्रिया बनर्जी से शादी रचाई। उन्होंने शादी के लिए अपनी दिवंगत मां स्मिता पाटिल का आशियाना चुना। प्रतीक ने कहा कि उन्होंने अपनी मां के घर में इसलिए शादी रचाई, क्योंकि यह उनकी आत्मा का सम्मान करने का सबसे शानदार तरीका था। इस शादी में प्रतीक के पिता राज बब्बर शामिल नहीं हुए। दरअसल, प्रतीक ने बब्बर परिवार के किसी भी सदस्य को न्योता नहीं दिया। इस पर उनके सौतेले भाई आर्य बब्बर ने भद्दी टिप्पणी की है। साथ ही दावा किया है कि कोई प्रतीक को भड़का रहा है और परिवार से दूर करने की कोशिश कर रहा है।

Prateik Babbar did not invite father Raj Babbar in his wedding with Priya Banerjee half brother Arya reacts
प्रिया-प्रतीक, राज बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रतीक की दूसरी शादी पर अभद्र टिप्पणी
प्रतीक बब्बर के पिता राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से दूसरी शादी की। उनकी पहली शादी नादिरा बब्बर से हुई, जिनके साथ उनके दो बच्चे- बेटी जूही बब्बर और बेटा आर्य बब्बर हैं। स्मिता पाटिल से शादी के बाद प्रतीक बब्बर का जन्म हुआ, लेकिन प्रसव संबंधी दिक्कतों के चलते प्रतीक के जन्म के कुछ दिनों बाद ही स्मिता पाटिल दुनिया छोड़ गईं। बता दें कि प्रतीक बब्बर की प्रिया से दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने सान्या सागर से शादी की थी, लेकिन 2023 में तलाक हो गया। प्रतीक की दूसरी शादी पर सौतेले भाई आर्य ने भद्दी टिप्पणी की।

Prateik Babbar did not invite father Raj Babbar in his wedding with Priya Banerjee half brother Arya reacts
आर्य बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम

कहा- 'मेरे कुत्ते की भी दो-दो गर्लफ्रेंड हैं'
आर्य बब्बर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि 'बब्बर तो शादी करते रहते हैं'? इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'प्रतीक बब्बर की दूसरी शादी...? पर बाप को शादी में नहीं बुलाया प्रतीक बब्बर ने, जानिए क्यों?' प्रतीक ने पूरा वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है। इसका कुछ हिस्सा जो इंस्टाग्राम पर साझा किया है, उसमें कह रहे हैं, 'पापा ने दो-दो शादी कीं। दीदी ने दो-दो शादी कीं, और अब मेरा भाई दो-दो शादी कर रहा है। यहां तक कि मेरा जो डॉगी है, हैप्पी उसकी भी दो-दो गर्लफ्रेंड्स हैं। अब मैं भी करूं तब। पर मैं फंसता हूं। क्या है न दूसरी शादी करने में दिक्कत नहीं है। करो यार। लेकिन मैं तलाक की कॉम्प्लीकेशन्स से गुजरने के लिए बहुत आलसी हूं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arya Babbar (@aaryababbar222)

विज्ञापन
विज्ञापन
Prateik Babbar did not invite father Raj Babbar in his wedding with Priya Banerjee half brother Arya reacts
शादी के दौरान भावुुक हुए प्रतीक बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम @priyabanerjee

कहा- 'कोई प्रतीक को भड़का रहा है'
प्रतीक की शादी का न्योता नहीं मिलने पर भी आर्य बब्बर ने प्रतिक्रिया दी है। ईटाइम्स से बातचीत में आर्य ने कहा, 'लगता है कि कोई बाहरी उन्हें भड़का रहा है और उन्हें परिवार से दूर करने की कोशिश कर रहा है।' आर्य बब्बर ने फिलहाल की परिस्थितियों पर निराशा जाहिर की और कहा कि वे खुद कंफ्यूज हैं। आर्य ने कहा कि वे मानते हैं कि प्रतीक के साथ उनका मजबूत रिश्ता है, लेकिन अब कुछ बदला हुआ लग रहा है। बजाय प्रतीक को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराने के उन्होंने कहा कि कोई बाहरी उन्हें भड़का रहा है। 

विज्ञापन
Prateik Babbar did not invite father Raj Babbar in his wedding with Priya Banerjee half brother Arya reacts
प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

स्मिता पाटिल के घर में क्यों रचाई शादी?
प्रतीक बब्बर ने स्मिता पाटिल के बांद्रा स्थित घर में शादी की। यह घर अदाकारा ने खरीदा था। वोग इंडिया से बात करते हुए प्रतीक ने कहा, 'हम एक घर की शादी चाहते थे और यहां अपने जीवन के प्यार से शादी करना..कुछ ऐसा ही अनुभव है। यह पहला घर, जो मेरी मां ने खरीदा था और मेरा घर...उनकी आत्मा को सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका है'। बता दें कि स्मिता पाटिल के निधन के बाद प्रतीक की परवरिश उनके नाना-नानी ने की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed