फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pratibha Ranta: 'यह फिल्म अब एक इमोशन बन चुकी है', 'लापता लेडीज' के लिए बोलीं प्रतिभा रांटा

Tue, 04 Jun 2024 12:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 04 Jun 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
Pratibha Ranta Shares Experience of working in Laapataa Ladies says It has really become an emotion
प्रतिभा रांटा - फोटो : इंस्टाग्राम

किरण राव निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' ने दर्शकों से खूब तारीफें बटोरी हैं। सिनेमाघरों में भले ही इस फिल्म को देखने दर्शक बड़ी संख्या में नहीं जुटे, लेकिन ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म ने धमाल मचा दिया। इसकी कहानी सभी को पसंद आई। यह फिल्म दुल्हन के बदलने की मार्मिक कहानी पर आधारित है। इसमें हास्य भी है। फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। 

Pratibha Ranta Shares Experience of working in Laapataa Ladies says It has really become an emotion
लापता लेडीज - फोटो : इंस्टाग्राम-@raodyness

प्रतिभा रांटा ने हाल ही में किरण राव के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। प्रतिभा फिल्म में पुष्पा रानी, जया की भूमिका में नजर आई हैं। हाल ही में फिल्मी ज्ञान के साथ बातचीत में प्रतिभा ने कहा कि दर्शक इस फिल्म से बहुत गहराई के साथ जुड़े। प्रतिभा ने कहा कि उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह महज एक कहानी नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका जया सिंह का रोल सभी को काफी पसंद आया है। साथ ही फूल कुमारी और दीपक को भी प्यार मिला है।

Pratibha Ranta Shares Experience of working in Laapataa Ladies says It has really become an emotion
फिल्म ‘लापता लेडीज’ - फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness

प्रतिभा रांटा ने आगे कहा, 'मैंने इस बात पर गौर किया है कि 'लापता लेडीज' अब एक इमोशन बन गई है। जब भी कुछ होता है, जैसे कि अगर जया की बहुत तारीफ हो रही है, तो कोई कहता है, 'फूल की भी तारीफ करो और अचानक फूल की भी खूब तारीफ होने लगती है। अगर फूल की तारीफ होती है, तो आप दीपक को कैसे भूल सकते हैं? यह देखना बहुत सुंदर है कि लोगों ने किस तरह भावनात्मक रूप से इस फिल्म से खुद को जोड़ा है। यह फिल्म अब एक इमोशन बन चुकी है'।
Anurag Kashyap: अनुराग ने बांधे ममूटी की तारीफों के पुल, बॉलीवुड और साउथ के सितारों के बीच का बताया अंतर

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratibha Ranta Shares Experience of working in Laapataa Ladies says It has really become an emotion
लापता लेडीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके अलावा प्रतिभा रांटा ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग कोविड की तीसरी लहर के दौरान हुई थी। उन्होंने याद किया कि सेट पर किरण राव को देखकर कभी घबराहट नहीं होती थी। किरण सेट पर सभी के लिए काफी सहयोगी रहीं। शूटिंग के दौरान पूरा मौहाल मस्ती भरा और हंसी-मजाक वाला रहा। उन्होंने कहा कि 'लापता लेडीज' में काम करना उनका सबसे शानदार अनुभव रहा।
Bipasha Basu: जब बिपाशा की शादी में आखिर में पहुंचे थे सलमान खान, दबंग ने गिफ्ट में दिया था दस करोड़ का फ्लैट!

विज्ञापन
Pratibha Ranta Shares Experience of working in Laapataa Ladies says It has really become an emotion
प्रतिभा रांटा - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'लापता लेडीज' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान ने किया है। इस फिल्म में रवि किशन और छाया कदम भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। बात करें प्रतिभा रांटा की तो 'लापता लेडीज' के अलावा संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' के लिए भी वह काफी तारीफें बटोर रही हैं।
Lok Sabha Election Result Live: बीजेपी से आगे चल रहीं हेमा मालिनी और कंगना, मेरठ से पीछे चल रहे अरुण गोविल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed