Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Prem Chopra Birthday on 23 September is an Indian actor famous for villain roles in Hindi films more
{"_id":"66eff5666e131218d80d2792","slug":"prem-chopra-birthday-on-23-september-is-an-indian-actor-famous-for-villain-roles-in-hindi-films-more-2024-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prem Chopra: प्रेम चोपड़ा नाम है मेरा...., प्रसिद्ध डायलॉग, विलेन के किरदार में देख कर कांप जाते थे लोग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Prem Chopra: प्रेम चोपड़ा नाम है मेरा...., प्रसिद्ध डायलॉग, विलेन के किरदार में देख कर कांप जाते थे लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:14 AM IST
सार
बॉलीवुड के प्रसिद्ध विलेन प्रेम चोपड़ा का नाम सुनते ही उनकी विलेन के रूप में छवि आंखों में साफ उतर आती है। प्रेम की गिनती बॉलीवुड के उन खूंखार विलेन्स में होती है, जिन्हें दर्शक असल में एक विलेन समझने लगे थे। 89 साल के हो चुके प्रेम चोपड़ा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें देखते ही लोग अपनी पत्नियों को छुपा लिया करते थे।
विज्ञापन
1 of 5
प्रेम चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के प्रसिद्ध विलेन प्रेम चोपड़ा का नाम सुनते ही उनकी विलेन के रूप में छवि आंखों में साफ उतर आती है। प्रेम की गिनती बॉलीवुड के उन खूंखार विलेन्स में होती है, जिन्हें दर्शक असल में एक विलेन समझने लगे थे। 89 साल के हो चुके प्रेम चोपड़ा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें देखते ही लोग अपनी पत्नियों को छुपा लिया करते थे।
2 of 5
प्रेम चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को लाहौर, पंजाब में हुआ। प्रेम चोपड़ा हिंदी फिल्मों के एक भारतीय अभिनेता हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 60 से अधिक वर्षों में 380 फिल्मों में अभिनय किया है। उनके 3 बच्चे हैं, जिनका नाम रकिता, प्रेरणा और पुनीता। इसके अलावा उनके सात पोते-पोतियां हैं।
3 of 5
प्रेम चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान प्रेम चोपड़ा ने कहा था, "मुझे देखते ही अपनी पत्नियों को छुपा लेते थे। मैं अक्सर उनके पास जाता था और बात करता था तो वे यह देखकर अचंभे में रह जाते थे कि रियल लाइफ में मैं भी उनके जैसा ही इंसान हूं। लोग मुझे असल में खूंखार विलेन समझते थे, लेकिन मैं इसे कॉम्प्लीमेंट की तरह लेता था और सोचता था कि मैं अपना काम अच्छे से कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रेम चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रेम ने शिमला में अपने कॉलेज के दिनों में कई नाटकों में भाग लेना शुरू कर दिया था। अपने माता-पिता के कड़े विरोध के बावजूद, वह बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने के अपने सपने को पूरा करने के लिए बॉम्बे आने में कामयाब रहे। 1967 से वे हिंदी फिल्मों में मुख्य खलनायक रहे हैं और मुख्य खलनायक के रूप में उन्होंने साल 1967 से 1995 तक रहा। 1970 के दशक में उन्हें सुजीत कुमार और रंजीत के साथ अक्सर खलनायक के रूप में बेहतरीन भूमिकाएं मिलीं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रेम चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रेम चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था, "बाकी एक्टर्स की तरह मैं भी शुरुआत में हीरो बनना चाहता था। कुछ पंजाबी फिल्मों में मैंने बतौर हीरो काम भी किया और वे पसंद भी की गईं, लेकिन हिंदी सिनेमा में मैंने जिन फिल्मों हीरो या सेंट्रल कैरेक्टर के तौर पर काम किया, वे फ्लॉप रहीं।" प्रेम चोपड़ा ने अपने करियर में 'शहीद', 'बॉबी', 'बेताब', 'गुप्त' और भी तमाम फिल्मों में अभिनय किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।