Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Prime Video series Panchayat Rinki actress Sanvikaa talks about industry struggles and challenges she faces
{"_id":"685645a01a0f53662003fd1d","slug":"prime-video-series-panchayat-rinki-actress-sanvikaa-talks-about-industry-struggles-and-challenges-she-faces-2025-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanvikaa: 'काश इनसाइडर होती या बैकग्राउंड मजबूत होता', इंडस्ट्री में संघर्ष पर छलका 'पंचायत' की रिंकी का दर्द","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanvikaa: 'काश इनसाइडर होती या बैकग्राउंड मजबूत होता', इंडस्ट्री में संघर्ष पर छलका 'पंचायत' की रिंकी का दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:22 AM IST
सार
Sanvikaa On Industry Struggles: प्राइम वीडियो की 'पंचायत' सीरीज में रिंकी की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सानविका ने हाल ही में अपने संघर्ष को याद किया। उनका कहना है कि काश इंडस्ट्री में वे इनसाइडर होतीं।
विज्ञापन
1 of 5
सानविका
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री सानविका ने प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज 'पंचायत' में रिंकी का रोल अदा कर खूब लोकप्रियता हासिल की है। चौथे सीजन में सचिव जी (जितेंद्र कुमार) के साथ उनकी लव स्टोरी बढ़ती नजर आएगी। हाल ही में सानविका ने इंडस्ट्री में अपने संघर्ष पर बात की।
2 of 5
सानविका
- फोटो : इंस्टाग्राम
इनसाइडर होने की जताई इच्छा
सानविका आउटसाइडर हैं। उन्होंने 'पंचायत' सीरीज में रिंकी के रोल के जरिए पहचान बनाई है। मगर, इस रास्ते उन्हें खूब संघर्ष करना पड़ा है। उनका हालिया पोस्ट यही इशारा कर रहा है, जिसमें वे खुद के इनसाइडर होने की कामना कर रही हैं। सानविका का कहना है कि काश वे इनसाइडर होतीं या फिर एक मजबूत बैकग्राउंड से होतीं।
3 of 5
सानविका
- फोटो : इंस्टाग्राम
बोलीं सानविका- ... तो आसान होतीं चीजें
सानविका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे लिखती हैं, 'कभी-कभी यह सोचती हूं कि काश मैं एक इनसाइडर होती। या किसी बहुत मजबूत बैकग्राउंड से आई होती तो चीजें बहुत आसान होतीं। शायद ऐसा होता, मुझे नहीं मालूम। शायद सम्मान पाने और समान व्यवहार पाने जैसी बुनियादी चीजें आसान होतीं। संघर्ष और बराबरी की लड़ाई थोड़ी कम होती'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पंचायत 4
- फोटो : इंस्टाग्राम
फुलेरा में होगा प्रधानी का चुनाव
बता दें कि सानविका का असली नाम पूजा सिंह है। प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज 'पंचायत' का चौथा सीजन दस्तक देने वाला है। इस बार सीरीज में फुलेरा गांव में प्रधानी का चुनाव देखने को मिलेगा। मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
कब रिलीज होगा चौथा सीजन?
'पंचायत सीजन 4' 24 जून से स्ट्रीम होगा। शो में जितेंद्र कुमार सचिव की भूमिका में नजर आएंगे। शो के चौथे सीजन में भी नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक और चंदन रॉय जैसे सितारे नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।