फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyamani B'day: जब प्रियामणि ने क्रिकेटर को जड़ा था जोरदार तमाचा, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक मच गई थी खलबली

Sun, 04 Jun 2023 07:00 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 04 Jun 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Priyamani Birthday special Know Unknown Facts about actress life controversy and career
प्रियामणि - फोटो : अमर उजाला

साउथ सिनेमा की गूंज अब पूरी दुनिया में उड़ रही है। फिल्म ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद अब हर कोई साउथ सिनेमा का ही गुणगान गा रहा है। साउथ के अभिनेता ही नहीं, बल्कि अभिनेत्रियां भी अपने जलवे दिखाने में पीछे नहीं रहती हैं। साउथ की अभिनेत्रियां खूबसूरती ही नहीं बल्कि अभिनय में भी बॉलीवुड की हीरोइनों को कड़ी टक्कर देती हैं। आज के इस लेख में हम आपको साउथ अभिनेत्री प्रियामणि के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फिल्मों से ज्यादा कंट्रोवर्सीज का शिकार हुई हैं।


Nawazuddin Siddiqui : नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ सेट पर होती थी बदसलूकी? एक्टर का चौंकाने वाला खुलासा

Priyamani Birthday special Know Unknown Facts about actress life controversy and career
प्रियामणि राज - फोटो : सोशल मीडिया

आज  प्रियामणि अपना जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री का जन्म चार जून 1984 को बैंगलोर में हुआ था। प्रियामणि साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। अभिनेत्री के करियर की बात करें तो प्रियामणि ने महज 18 साल की उम्र में ही साल 2003 में आई तेलुगु फिल्म ‘एवारे अटागाडू’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रिया ने अब तक 61 फिल्मों में काम किया है।
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप को मायानगरी में पूरे हुए तीन दशक, निर्देशक ने कहा- हर चीज के लिए शुक्रगुजार हूं

Priyamani Birthday special Know Unknown Facts about actress life controversy and career
प्रियामणि - फोटो : प्रियामणि

यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि साउथ अभिनेत्री प्रियामणि बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की कजिन हैं। हालांकि, दोनों कभी भी टच में नहीं रही हैं, जिस वजह से दोनों की मुलाकात भी नहीं हुई है। बता दें कि प्रियामणि को बेहतरीन अभिनय के लिए 2006 में बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyamani Birthday special Know Unknown Facts about actress life controversy and career
प्रियामणि - फोटो : प्रियामणि

प्रियामणि फिल्मों के अलावा कंट्रोवर्सी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अभिनेत्री के साथ एक ऐसा ही विवाद उस समय हुआ था, जब सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के दौरान खबरें आई थी कि अदाकारा ने एक सेलिब्रिटी क्रिकेटर को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि उस क्रिकेटर ने प्रियामणि के गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। उस वक्त इस खबर ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

 

विज्ञापन
Priyamani Birthday special Know Unknown Facts about actress life controversy and career
प्रियामणि - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

प्रियामणि बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में भी नजर आई थी। इतना ही नहीं, अदाकारा जल्दी ही अजय देवगन के साथ फिल्म मैदान में भी नजर आने वाली है। प्रियामणि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से कनेक्ट रहती हैं। आज प्रियामणि के जन्मदिन पर अभिनेत्री को हमारी तरफ से शुभकामनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed