फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actress: शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने अपने एक्टिंग करियर पर लगाया ब्रेक, ग्लैमर वर्ल्ड छोड़ संभाली गृहस्थी

Sat, 03 Jun 2023 05:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 03 Jun 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
TV Actresses Goodbye to Their Successful Career  After Marriage From Paridhi Sharma to Mihika Verma
टीवी सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टिंग की दुनिया में आना हर अभिनय प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। हर कोई इस सपने को साकार नहीं कर पाता है, लेकिन जो अपने इस सपने को जी लेता है, उसके लिए यह किसी नए जन्म से कम नहीं होता है। इंडस्ट्री में ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्रियां मिलेंगी, जिन्होंने किसी न लिए वजह से अपने सपने को त्याग दिया या यूं कहे कि जिम्मेदारियों के बोझ तले वह अपना अस्तित्व ही कहीं न कहीं भूल गईं। तो आज के इस लेख में हम आपको टीवी की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने प्रेग्नेंसी या मां बनने के बाद इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

TV Actresses Goodbye to Their Successful Career  After Marriage From Paridhi Sharma to Mihika Verma
कांची कौल - फोटो : सोशल मीडिया

कांची कौल
अभिनेत्री कांची कौल टीवी जगत का जाना माना नाम है। कांची को कई हिट शोज करते देखा गया है। ‘एक लड़की अंजानी सी’, ‘भाभी और मायका’ जैसे सीरियलों से पहचान बनाने वाली कांची पिछले छह साल से टेलीविजन की दुनिया से दूर हैं। शादी के बाद उन्होंने टीवी जगत को पूरी तरह अलविदा कह दिया।

 

 

TV Actresses Goodbye to Their Successful Career  After Marriage From Paridhi Sharma to Mihika Verma
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका कक्कड़

‘ससुराल सिमर का’ जैसे हिट शोज देने वाली दीपिका कक्कड़ जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। हाल ही में, दीपिका ने यह घोषणा की है कि वह अपने पहले बच्चे के आने के बाद कुछ दिनों के लिए अभिनय की दुनिया को पूरी तरह अलविदा कह देंगी। अभिनेत्री का मानना है कि कुछ दिनों तक वह मां बनकर रहना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Actresses Goodbye to Their Successful Career  After Marriage From Paridhi Sharma to Mihika Verma
परिधि शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

परिधि शर्मा
‘जोधा अकबर’ फेम परिधि शर्मा ने भी मां बनने के बाद टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि, उनके फैंस आज भी चाहते है कि वह डेली सोप में वापसी करे, लेकिन अभिनेत्री की अभी ऐसी कोई प्लानिंग है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से कनेक्ट रहती हैं।

विज्ञापन
TV Actresses Goodbye to Their Successful Career  After Marriage From Paridhi Sharma to Mihika Verma
मोहेना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मोहेना कुमारी सिंह
टीवी और रीवा की राजकुमारी मोहेना ने टीवी जगत में पहले अपने बेहतरीन डांसर और फिर एक्ट्रेस के तौर पर पहचान बनाई, लेकिन पिछले साल उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी के बाद उन्होंने मनोरंजन जगत से दूरी बना ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed