साउथ सिनेमा की गूंज अब पूरी दुनिया में सुनने को मिल रही है। साउथ के अभिनेता ही नहीं, बल्कि अभिनेत्रियां भी अपने जलवे दिखाने में पीछे नहीं रहती हैं। इसी क्रम में आती हैं साउथ की दिग्गज अभिनेत्री प्रियामणि, जिन्होंने न केवल साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का परचम लहराया है। हाल ही में, अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी फिल्मों में नो किसिंग पॉलिसी क्यों कायम कर रखी है।
Priyamani: 'मुझे अपने पति के प्रति जवाबदेह होना होगा', प्रियामणि ने फिल्म में किसिंग सीन ना देने की बताई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि उनके पास ऐसे कई प्रोजेक्ट्स के ऑफर थे, जिनमें उन्हें इंटीमेट सीन करने की जरूरत थी। हालांकि, उन्होंने इन ऑफर्स को ठुकरा दिया और बताया कि कहा कि ऑनस्क्रीन गालों पर किस करने से ज्यादा कुछ भी करने से बचना उनकी निजी पसंद है।
Neha Dhupiya: मुश्किल में फंसी नेहा तो मदद के लिए सोनू ने बढ़ाया हाथ, एक्ट्रेस ने कहा- 'सबसे रिलाएबल हेल्पलाइन'
अभिनेत्री ने फिल्म में नो किसिंग पॉलिसी को लागू करने पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा, ‘मैं ऑनस्क्रीन किस नहीं करूंगी। यह मुझसे कभी नहीं होगा। मैं जानती हूं कि यह सिर्फ एक भूमिका है और यह मेरा काम है, लेकिन निजी तौर पर कहूं तो, अगर मुझे ऑनस्क्रीन किसी दूसरे आदमी को किस करना पड़े तो मैं असहज हो जाती हूं।’
Alia Bhatt: 'आलिया को सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री कहना गलत', बेटी के अभिनय कौशल पर पिता महेश भट्ट ने उठाए सवाल
प्रियामणि ने आगे कहा, ‘मुझे अपने पति के प्रति जवाबदेह होना होगा। मैं गाल पर किस करने से ज्यादा किसी भी चीज को लेकर सहज नहीं हूं। मेरे पास ऐसे कई प्रोजेक्ट आए, जिनमें ऐसे सीन थे और मैंने उनसे कहा कि मैं इसमें सहज नहीं हूं। इसलिए मैं ऐसे ऑफर्स को ठुकराना ही पसंद करती हूं।’
Charlie Chopra: विशाल भारद्वाज की चार्ली चोपड़ा का मोशन पोस्टर जारी, यहां स्ट्रीम होगी मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज
अभिनेत्री ने इस विषय पर अपने परिवार वालों का पक्ष रखते हुए कहा, ‘मुझे पता है कि जब कोई प्रोजेक्ट सामने आएगा तो मेरे परिवार वाले दोनों पक्ष पर अपने विचार रखेंगे। वे भी जानते हैं कि यह मेरा काम है, लेकिन मैं नहीं चाहती कि वे परेशान हों। मैं नहीं चाहती कि वे सोचें कि मेरी बहू शादी के बाद भी ऐसा क्यों कर रही है? कोई और उस पर हाथ क्यों डाल रहा है? वे इस पर आवाज नहीं उठाएंगे, लेकिन यह मेरी निजी पसंद है।'