फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avika Gor:'आनंदी' बनकर घर-घर में मशहूर हुई थीं अविका गौर, आज बॉलीवुड में भी दिखा रही हैं अभिनय का दमखम

Fri, 30 Jun 2023 09:35 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 30 Jun 2023 09:35 AM IST
विज्ञापन
1920 Horrors of the Heart fame Avika Gor Birthday Special Know Unknown Facts about Actress life and Career
अविका गौर - फोटो : अमर उजाला

टीवी इंडस्ट्री की  ‘बालिका वधू’ अविका गौर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर लिया है। अभिनेत्री ने कृष्णा भट्ट की फिल्म ‘1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ से बतौर लीड एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की है। आज अविका अपना जन्मदिन मना रही हैं। तो इस खास दिन पर जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

1920 Horrors of the Heart fame Avika Gor Birthday Special Know Unknown Facts about Actress life and Career
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया

अविका का जन्म 30 जून 1997 में हुआ था। उन्हें बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में जाना था। इसलिए अविका ने 11 साल की उम्र में ही घर-घर अपनी पहचान बना ली थी। अविका ने सबसे पहले ‘बालिका वधू’ में आनंदी की भूमिका निभाई थी, जिसने उनके किरदार को आज भी दर्शकों के बीच जीवंत रखा है। आज भी लोग अविका को ‘आनंदी’ के नाम से ही जानते हैं। इसके बाद महज 14 साल की उम्र में अविका ने  ‘ससुराल सिमर का’ शो किया था।

1920 Horrors of the Heart fame Avika Gor Birthday Special Know Unknown Facts about Actress life and Career
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अविका का नाम  शो ‘ससुराल सिमर’ में उनके को-स्टार मनीष रायसिंघन से जुड़ा था। मीडिया में उनके डेटिंग की भी खूब अफवाहे उड़ी थी। मनीष उम्र में अविका से 18 साल बड़े थे। हालांकि, दोनों ने इसे केवल अफवाह बताया था और कहा कि वह केवल अच्छे दोस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
1920 Horrors of the Heart fame Avika Gor Birthday Special Know Unknown Facts about Actress life and Career
अविका गौर - फोटो : सोशल मीडिया

अविका के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो सबको लगता है कि उन्होंने ‘बालिका वधू’ से अपने एक्टिंग करियर का डेब्यू किया था। बहुत सारे फैंस को लगता है कि उनकी चहेती अविका का पहला शो ‘बालिका वधू’ था, लेकिन इससे पहले वह साल 2007 में ‘शशश...फिर कोई है’ से डेब्यू कर चुकी थीं। आज भी फैंस अविका के अभिनय के दीवाने हैं। 

 

विज्ञापन
1920 Horrors of the Heart fame Avika Gor Birthday Special Know Unknown Facts about Actress life and Career
अविका गौर - फोटो : Instagram

आपको बता दें कि पिछले दिनों अविका ने सिद्धार्थ कानन के शो में बात करते हुए साउथ फिल्म इंडस्ट्री को नेपोटिज्म की दुकान बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि लोगों को सिर्फ बॉलीवुड में नेपोटिज्म दिखता है, लेकिन सबसे ज्यादा तो साउथ में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed