फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: '72 हूरें' को प्रमाण पत्र देने से CBFC का इनकार और पूजा भट्ट पर भड़कीं आलिया, पढ़ें फिल्मी खबरें

Thu, 29 Jun 2023 07:43 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 29 Jun 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
filmy wrap 72 Hoorain Kartik Aaryan Satyaprem Ki Katha Aaliya Siddiqui Kangana Ranaut Insidious  Gadar 2
फिल्मी रैप - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
filmy wrap 72 Hoorain Kartik Aaryan Satyaprem Ki Katha Aaliya Siddiqui Kangana Ranaut Insidious  Gadar 2
मामनन - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल फिल्म 'मामनन' के मेकर्स के लिए राहत की खबर है। मद्रास हाई कोर्ट ने इस फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद अब उदयनिधि स्टालिन और वाडिवेलु उसी दिन रिलीज होगी जिस दिन मेकर्स ने इसकी घोषणा की थी। 'मामनन' 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। न्यायमूर्ति के. कुमारेश बाबू ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली ओएसटी फिल्म्स के फिल्म निर्माता रामसरवनन की याचिका को खारिज कर दिया। इस पर उन्होंने कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। अदालत ने फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया क्योंकि याचिकाकर्ता याचिका में अपनी बातों को साबित करने में विफल रहा।

Maamannan: 'मामनन' के मेकर्स को मद्रास हाईकोर्ट ने दी राहत, फिल्म पर रोक लगाने से किया इनकार

filmy wrap 72 Hoorain Kartik Aaryan Satyaprem Ki Katha Aaliya Siddiqui Kangana Ranaut Insidious  Gadar 2
रुखसार रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

सरकार, पीके और उरी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रुखसार रहमान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो, रुखसार और निर्देशक-निर्माता फारुक कबीर की शादी में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। वहीं, इस कपल को लेकर जानकारी है कि दोनों अपने 13 वर्ष की लंबी शादी को खत्म करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पिछले कुछ महीनों से कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, और वे आपसी मतभेदों का हल ढूंढने में असमर्थ हैं। 

Rukhsar Rehman: फारुक कबीर से तलाक ले रहीं रुखसार रहमान? एक्ट्रेस बोलीं- 'यह बिल्कुल आसान फैसला नहीं था'

विज्ञापन
विज्ञापन
filmy wrap 72 Hoorain Kartik Aaryan Satyaprem Ki Katha Aaliya Siddiqui Kangana Ranaut Insidious  Gadar 2
आलिया सिद्दीकी, पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस ओटीटी 2' की कमान पूरी तरह से दर्शकों के हाथ में है। शो में एक के बाद एक दिलचस्प ट्विस्ट आ रहे हैं। सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो में मिड वीक एविक्शन हुआ, जिसने हर किसी को चौंका दिया। इस एविक्शन के दौरान आलिया सिद्दीकी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं, आलिया बेघर होने के बाद बिग बॉस हाउस और इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर खुलकर बातचीत करती नजर आई हैं। साथ ही पूजा भट्ट पर जमकर निशाना साधा है। 

BB OTT 2: आलिया सिद्दीकी का पूजा भट्ट पर बड़ा वार, बोलीं- 'जो महिला खुद मां नहीं बन पाई वह...

विज्ञापन
filmy wrap 72 Hoorain Kartik Aaryan Satyaprem Ki Katha Aaliya Siddiqui Kangana Ranaut Insidious  Gadar 2
‘72 हूरें - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले काफी दिनों से फिल्म ‘72 हूरें’ को लेकर विवाद चल रहा है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘72 हूरें’ के ट्रेलर को आपत्तिजनक मानकर रिजेक्ट कर दिया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड सीबीएफसी द्वारा '72 हूरें' के ट्रेलर को सर्टिफिकेट न दिए जाने से इस फिल्म के निर्माता अशोक पंडित काफी नाराज भी हुए थे। अब खबर आ रही है कि सीबीएफसी ने फिल्म का प्रमाणन देने से इंकार कर दिया है।

72 Hoorain : '72 हूरें' को प्रमाणन देने से सीबीएफसी का इनकार? जानें वायरल खबर के पीछे का सच
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed