फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB OTT 2: आकांक्षा पुरी ने पारस छाबड़ा संग ब्रेकअप पर की खुलकर बात, बड़े खुलासे से सबको किया शॉक

Tue, 27 Jun 2023 08:17 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 27 Jun 2023 08:17 PM IST
सार

आकांक्षा पुरी ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में पारस छाबड़ा संग अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की है। साथ ही खुद को सिंगल बताती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
BB OTT 2 Akanksha Puri spoke openly on breakup with Paras Chhabra shocked everyone with big revelations
आकांक्षा पुरी-पारस छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस ओटीटी 2' की शुरुआत से ही इसके कंटेस्टेंट्स के बीच हाई-ऑक्टेन ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालिया एपिसोड में, आकांक्षा पुरी 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट और अपने एक्स-बॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा के साथ अपने अत्यधिक प्रचारित और बदसूरत ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात करती नजर आईं। साथ ही बड़ा खुलासा किया। 

BB OTT 2 Akanksha Puri spoke openly on breakup with Paras Chhabra shocked everyone with big revelations
आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा पुरी ने जाद हदीद से बात करते हुए खुलासा किया कि शो का हिस्सा बनते ही उनके एक्स ने उनसे संबंध तोड़ लिया, शो में हिस्सा लेने से पहले तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक था। आकांक्षा ने यह भी खुलासा किया कि वह शो में एंट्री के साथ ही अपनी को-कंटेस्टेंट की ओर आकर्षित होने लगे थे। 

BB OTT 2 Akanksha Puri spoke openly on breakup with Paras Chhabra shocked everyone with big revelations
आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, आकांक्षा पुरी को जाद हदीद से बात करते हुए और उन्हें समझाते देखा गया कि वह उनके इश्कबाजी भरे कदमों से क्यों झिझक रही हैं। 'विघ्नहर्ता गणेश' एक्ट्रेस ने कहा कि नेशनल टेलीविजन पर पारस छाबड़ा के साथ ब्रेकअप के बाद, वह बहुत सदमे में थीं और तब से कभी किसी रिश्ते में नहीं रहीं। आकांक्षा ने यह भी कहा कि वह इसके बाद रियलिटी शो में रोमांटिक भूमिका निभाने को लेकर घबरा गई हैं।

Filmy Wrap: मुंतशिर को हाई कोर्ट का नोटिस, द केरल स्टोरी को क्यों नहीं मिल रहे OTT खरीदार? पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
BB OTT 2 Akanksha Puri spoke openly on breakup with Paras Chhabra shocked everyone with big revelations
आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा पुरी ने पारस छाबड़ा का नाम लिए बिना बताया कि उनकी शो में एक महिला के साथ नजदीकी बढ़ने लगी थी, इस तरह वह माहिरा शर्मा की ओर इशारा कर रही थीं। 'बिग बॉस 13' में सलमान खान के साथ वीकेंड का वार एपिसोड में पारस ने आकांक्षा पर यह कहते हुए भी हमला बोला था कि वह उन पर धोखा देने के झूठे आरोप लगा रही हैं, और उनके शो में आने से पहले ही उनका रिश्ता लगभग खत्म हो चुका था। दोनों का ब्रेकअप बेहद विवादास्पद था और इसने सार्वजनिक रूप से काफी सुर्खियां बटोरीं। 

Amol Palekar: 'पहले माफिया और अब सरकार लोगों को परेशान कर रही', जानें अमोल पालेकर ने क्यों कही इतनी बड़ी बात

विज्ञापन
BB OTT 2 Akanksha Puri spoke openly on breakup with Paras Chhabra shocked everyone with big revelations
आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा पुरी की बात करें तो वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' से पहले पंजाबी सिंगर मीका सिंह के स्वंयवर शो 'मीका दी वोहटी' में नजर आई थीं। वह उस शो की विनर भी रहीं। वहीं, मीका के शो का हिस्सा बनने पर आकांक्षा संग सिंगर के रिश्ते को लेकर भी खूब अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, आकांक्षा आज भी मीका को अपना सिर्फ एक अच्छा दोस्त ही बताती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed