फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zeeshan: सह-कलाकारों की इनसिक्योरिटी के कारण जीशान के रोल पर चली थी कैंची? 'स्कूप' अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Tue, 27 Jun 2023 05:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 27 Jun 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Zeeshan Ayyub big revelation actor says his roles reduced due to insecure stars in Scoop
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड कलाकार मोहम्मद जीशान अय्यूब इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। हाल ही में, जीशान को करिश्मा तन्ना और हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘स्कूप’ में देखा गया था। यह सीरीज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई है। दर्शक भी सीरीज में जीशान के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। अब काफी दिनों के बाद अभिनेता ने खुलासा किया है कि ‘स्कूप’ में उनके कई अहम रोल को काट दिया गया था क्योंकि बाकी के कलाकार उनसे इनसिक्योर हो गए थे।

Mohammed Zeeshan Ayyub big revelation actor says his roles reduced due to insecure stars in Scoop
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में जीशान ने कहा कि कई बार उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उन्हें अपने लिए एक सोलो पोस्टर मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब उन्हें बताया गया कि अरशद वारसी ने हाल ही में कहा था कि उनके सह-कलाकार उनकी लाइनें एडिट करवाते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि वह सीन चुराने वाले हैं। जीशान ने भी तुरंत स्वीकार कर लिया कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ है। 

Ayushmann Khurrana: इंटरनेशनल टूर को लेकर उत्साहित आयुष्मान खुराना, बोले- मेरे लिए गर्व की बात है यह

Mohammed Zeeshan Ayyub big revelation actor says his roles reduced due to insecure stars in Scoop
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

जीशान ने कहा, ‘यह हादसा मेरे साथ भी हुआ है और यह अक्सर होता आया है। अब लगता है कि मुझे इससे निपटने के लिए जल्द ही कुछ सोचना पड़ेगा। हम सेट पर जो भी करते हैं स्क्रिप्ट के हिसाब से करते हैं, लेकिन अगले दिन जब हम अभिनय करते हैं, तो पूरे ग्राफ को ही बदल दिया जाता है।’

Celebs Hair Transplant: गंजे होते इन सितारों कराया हेयर ट्रांसप्लांट, लिस्ट में सलमान से अमिताभ तक शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammed Zeeshan Ayyub big revelation actor says his roles reduced due to insecure stars in Scoop
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

जीशान ने आगे कहा, ‘कभी-कभी, आपको संपादन के बाद तब झटका लगता है, जब आप स्क्रीनिंग पर फिल्म देख रहे होते हैं। उस समय आपको एहसास होता है कि आपके वह दृश्य काट दिए गए हैं, जहां आपकी लाइनें अच्छी थी। ऐसा बहुत बार हुआ है और अब काफी हद तक मुझे इसकी आदत हो गई है, लेकिन हां हर बार यह उतना ही बुरा लगता है।’

Manohar Pandey: 'आदिपुरुष' के इस एक्टर की चमकी किस्मत, सुपरस्टार ममूटी की फिल्म में मिला बड़ा मौका

विज्ञापन
Mohammed Zeeshan Ayyub big revelation actor says his roles reduced due to insecure stars in Scoop
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

जीशान ने यह भी बताया कि अपने अगले प्रोजेक्ट में उन्होंने निर्माताओं से यह साफ कर दिया है कि उन्हें प्रोजेक्ट में विशेष उपस्थिति चाहिए। जीशान का कहना है कि ऐसा कर के ही वह अपनी भूमिकाओं के साथ इंसाफ कर पाएंगे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed