फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने सीखा सेल्फी लेना, पीसी ने लाडली की मनमोहक तस्वीरें कीं साझा

Fri, 12 Jan 2024 10:18 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 12 Jan 2024 10:18 AM IST
सार

इन तस्वीरों में कार में यात्रा करते समय मालती मैरी की झलक देखने को मिली है। इन सेल्फी में प्रियंका की बेटी का आधा चेहरा ही नजर आ रहा था। ये तस्वीरें धुंधली हैं, लेकिन ये प्यारी तस्वीरें फैंस का ध्यान खींच रही हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas daughter Malti Marie learns clicking selfies actress shares Photos see here
प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में शानदार करियर के बाद सफलतापूर्वक हॉलीवुड में कदम रखा है। अभिनेत्री अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में रहती हैं। हाल ही में, प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बेटी मालती मैरी की सेल्फी लेने की कोशिश करती हुई कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा की हैं। 

Priyanka Chopra and Nick Jonas daughter Malti Marie learns clicking selfies actress shares Photos see here
प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लाड़ली बेटी ने फोन से अपनी तस्वीरें खींचना सीख लिया है। मालती की इन तस्वीरों ने प्रियंका की इंस्टाग्राम स्टोरीज में अपनी जगह बना ली है। पीसी ने आज गुरुवार, 12 जनवरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई मनमोहक तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वे सेल्फी शामिल थीं, जिन्हें उनकी बेटी मालती मैरी ने लेने की कोशिश की थी।  

'प्रचार बनकर ना रह जाए', अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक को लेकर बोले पंकज त्रिपाठी

Priyanka Chopra and Nick Jonas daughter Malti Marie learns clicking selfies actress shares Photos see here
मालती मैरी - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों में कार में यात्रा करते समय मालती मैरी की झलक देखने को मिली है। इन सेल्फी में प्रियंका की बेटी का आधा चेहरा ही नजर आ रहा था। ये तस्वीरें धुंधली हैं, लेकिन ये प्यारी तस्वीरें फैंस का ध्यान खींच रही हैं। प्रियंका ने तस्वीरों को साझा कर लिखा, 'उसने कुछ सेल्फी लीं।' फैंस मालती मैरी की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas daughter Malti Marie learns clicking selfies actress shares Photos see here
प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने क्रिसमस से ठीक पहले 24 दिसंबर को अपनी बेटी की घुड़सवारी का आनंद लेते हुए कई तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में मालती घुड़सवारी की पोशाक पहने हुए है और जूते और हेलमेट के साथ घोड़े पर बैठी हुई नजर आ रही थीं। फैंस को उनकी ये तस्वीरें भी बेहद पसंद आई थीं। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas daughter Malti Marie learns clicking selfies actress shares Photos see here
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मालती मैरी चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास 15 जनवरी को दो साल की हो जाएंगी। मालती उनकी पहली संतान हैं, जो सरोगेसी के जरिए पैदा हुई हैं। पिछले साल उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी के आगमन का पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा था, 'हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है।' 

'माफ करना आंटी, लेकिन वो सड़क पर...,' अंकिता लोखंडे की सास के बयान पर फूटा रश्मि देसाई का गुस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed