Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Priyanka Chopra Give Kiss To Nick Jonas During Concert Plays With Malti Marie Viral Video on Social media
{"_id":"66e944115aa6bd0eeb09d1a5","slug":"priyanka-chopra-give-kiss-to-nick-jonas-during-concert-plays-with-malti-marie-viral-video-on-social-media-2024-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: प्रियंका ने कॉन्सर्ट के दौरान निक को किया किस, मालती मैरी के साथ मस्ती करती दिखीं अभिनेत्री","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra: प्रियंका ने कॉन्सर्ट के दौरान निक को किया किस, मालती मैरी के साथ मस्ती करती दिखीं अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:29 PM IST
सार
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को हर कोई पसंद करता है। हाल ही में निक जोनस ने अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके को प्रियंका की एक प्यारी पोस्ट ने और भी खास बना दिया। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा मालती मैरी के साथ खेलती नजर आईं और निक जोनस को कॉन्सर्ट के दौरान किस करती दिखाई दीं।
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को हर कोई पसंद करता है। हाल ही में निक जोनस ने अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके को प्रियंका की एक प्यारी पोस्ट ने और भी खास बना दिया। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा मालती मैरी के साथ खेलती नजर आईं और निक जोनस को कॉन्सर्ट के दौरान किस करती दिखाई दीं।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक फैन अकाउंट ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें निक ब्लू जैकेट के नीचे व्हाइट टी-शर्ट और मैचिंग ब्लू पैंट पहने नजर आ रहे हैं। वह स्टेज पर गाना गा रहे हैं और प्रियंका उनके म्यूजिक पर बेटी मालती के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इस मौके पर ऑरेंज ड्रेस पहनी थी। मालती भी अपने पिता के कॉन्सर्ट में शामिल हुई। वीडियो में प्रियंका मालती को अपनी बाहों में लिए हुए नजर आईं। इस दौरान प्रियंका ने निक को किस किया।
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने सोमवार, 16 सितंबर को अपना 32वां जन्मदिन मनाया। अमेरिकी गायक निक ने इस अवसर को अपनी पत्नी प्रियंका के साथ खास तरीके से मनाया। प्रियंका ने इस दिन को और भी यादगार बनाने के लिए निक और उनकी बेटी मालती मैरी के साथ कुछ दिल को छू लेने वाले पल साझा किए।
प्रियंका ने पोस्ट के साथ लिखा, "सबसे अच्छे पति और पिता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप हमारे सभी सपनों को साकार करते हैं .. हर दिन .. हम आपसे प्यार करते हैं।" प्रियंका अक्सर ही निक और मालती के साथ अपनी शानदार तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।
काम की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में द ब्लफ की शूटिंग पूरी की है और अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट सिटाडेल सीजन 2 की ओर बढ़ रही हैं। इन दिनों प्रियंका सिटाडेल सीजन 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा, उनके पास हेड्स ऑफ स्टेट और जी ले जरा जैसी फिल्में हैं। प्रियंका के प्रशंसकों को उनकी हर एक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है।
Junaid Khan Khushi Kapoor: जुनैद खान-खुशी कपूर की अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म का हुआ एलान, जानें कब होगी रिलीज
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।