फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chal Kudiye: कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत का धमाका, आलिया की फिल्म 'जिगरा' के 'चल कुड़िए' गाने में लगाए सुर

Tue, 17 Sep 2024 02:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Sep 2024 02:26 PM IST
विज्ञापन
Vedang Raina Alia Bhatt upcoming action thriller Movie Jigra Song Chal Kudiye OUT Diljit Dosanjh
आलिया भट्ट-दिलजीत दोसांझ - फोटो : वीडियो ग्रैब

आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'जिगरा' है। इसमें वे वेदांग रैना के साथ नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि आलिया फिल्म में वेदांग की बहन की भूमिका में नजर आएंगी। आज मंगलवार को फिल्म का 'चल कुड़िए' गाना रिलीज हुआ है। इसमें दिलजीत दोसांझ ने अपने सुर लगाए हैं। उनके अलावा आलिया भट्ट ने भी यह गाना गाया है।

Vedang Raina Alia Bhatt upcoming action thriller Movie Jigra Song Chal Kudiye OUT Diljit Dosanjh
चल कुड़िए सॉन्ग - फोटो : इंस्टाग्राम

'चल कुड़िए' गाने के लिरिक्स हरमनप्रीत सिंह के हैं। इसका म्यूजिक मनप्रीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। 'जिगरा' से पहले दिलजीत दोसांझ और आलिया ने साल 2016 में आई फिल्म 'उड़ता पंजाब' में साथ काम किया था। यह पहला मौका है, जब आलिया ने अपनी किसी फिल्म के लिए गाना गाया है। उनके इस अंदाज को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।

Vedang Raina Alia Bhatt upcoming action thriller Movie Jigra Song Chal Kudiye OUT Diljit Dosanjh
आलिया भट्ट-दिलजीत दोसांझ - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिल्म 'जिगरा' 11 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया न सिर्फ अभिनय कर रही हैं, बल्कि वह फिल्म की सह-निर्माता भी हैं। वह करण जौहर के साथ फिल्म का निर्माण कर रही हैं। 'जिगरा' एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिलहाल आज रिलीज हुए गाने पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं और लोगों को गाना पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आलिया और दिलजीत की दोनों की आवाज...गाना तो अच्छा होगा ही'। एक यूजर ने लिखा, 'आलिया और दिलजीत ने बवाल काट दिया'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vedang Raina Alia Bhatt upcoming action thriller Movie Jigra Song Chal Kudiye OUT Diljit Dosanjh
चल कुड़िए सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

आलिया भट्ट की फिल्म का यह गाना महिला सशक्तीकरण की थीम पर बना है। ब्लैक कलर की टीशर्ट में आलिया गजब लग रही हैं। फिल्म 'जिगरा' का निर्देशन वसन बाला ने किया है। इसे  वायकॉम18 स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनल तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।
Shahid Kapoor: पंकज कपूर ने बेटे शाहिद को बताया बेहतरीन अभिनेता, बोले- 'मैं बहुत गौरवान्वित महसूस करता हूं' 

विज्ञापन
Vedang Raina Alia Bhatt upcoming action thriller Movie Jigra Song Chal Kudiye OUT Diljit Dosanjh
दिलजीत दोसांझ - फोटो : वीडियो ग्रैब

बात करें दिलजीत की तो 26 अक्तूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उनका मेगा कॉन्सर्ट होने जा रहा है। दिलजीत के दिल-लुमिनाटी टूर के तहत कुल 10 शहरों में उनके कॉन्सर्ट होने हैं, जिनमें से एक दिल्ली भी है। उनके इस कॉन्सर्ट का फैंस के बीच गजब का क्रेज है।
Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का आशियाना, सलमान-आमिर के बने पड़ोसी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed