फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Soha Ali Khan: शर्मिला टैगोर रखती हैं पटौदी पैलेस के हिसाब-किताब का ध्यान, सोहा के हिस्से में आता है यह काम

Tue, 17 Sep 2024 12:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Sep 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
Soha Ali Khan says Sharmila Tagore handles hisaab kitaab Saif Ali Khan saves money on Pataudi maintenance
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi

सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पिछले कुछ अरसे से अभिनेत्री भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही हैं, लेकिन अब जल्द ही अभिनेत्री एक दमदार कमबैक के लिए तैयार हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री सोहा अली खान ने पटौदी पैलेस के बारे में बात की और बताया कि उनकी मां शर्मिला टैगोर ने पैलेस के हिसाब-किताब का जिम्मा संभाल रखा है।

Soha Ali Khan says Sharmila Tagore handles hisaab kitaab Saif Ali Khan saves money on Pataudi maintenance
शर्मिला टैगोर-सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाउसिंग डॉट कॉम यूट्यूब चैनल पर साइरस ब्रोचा के साथ बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां, दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर अभी भी पैलेस के दैनिक रखरखाव के खर्चों पर नजर रखती हैं। अभिनेत्री ने कहा, "मेरी मां अपने हिसाब-किताब के साथ बैठती हैं, उन्हें दैनिक खर्च और महीने का खर्च पता होता है।"

Soha Ali Khan says Sharmila Tagore handles hisaab kitaab Saif Ali Khan saves money on Pataudi maintenance
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने आगे उदाहरण देते हुए कहा कि हम पटौदी पैलेस को वाइट वॉश कराते हैं। इसे पेंट नहीं किया जाता क्योंकि यह बहुत कम खर्चीला है। और हमने लंबे समय से कुछ भी नया नहीं खरीदा है। यह उस जगह की वास्तुकला है जो सबसे ज्यादा आकर्षक है। यह चीजें नहीं हैं। यह वस्तुएं नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Soha Ali Khan says Sharmila Tagore handles hisaab kitaab Saif Ali Khan saves money on Pataudi maintenance
सोहा अली खान-कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम

सोहा ने आगे कहा कि इसलिए अगर आप पटौदी पैलेस जाएं, तो आप देखेंगे कि वहां बहुत सारे कार्पेट हैं। कार्पेट के नीचे बहुत सारा सीमेंट है।" सोहा ने कहा कि क्योंकि 'जनरेटर रूम' उनका है, इसलिए उन्हें इसके लिए रखरखाव का भुगतान करना पड़ता है। अभिनेत्री ने बताया कि 'जनरेटर रूम' टू-बीएचके है।

विज्ञापन
Soha Ali Khan says Sharmila Tagore handles hisaab kitaab Saif Ali Khan saves money on Pataudi maintenance
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

उन्होंने कहा कि यह पैलेस उनके भाई सैफ अली खान का है। सोहा ने कहा कि चूंकि सैफ का जन्म तब हुआ था जब शाही उपाधि समाप्त नहीं हुई थी, इसलिए वह इस पैलेस के राजकुमार हैं। वह पटौदी पैलेस के मालिक हैं। अभिनेत्री ने बताया कि परिवार अब यहां बस वेकेशन में रहने के लिए आता है और इसे फिल्म निर्माण के लिए शूटिंग के लिए किराए पर देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed