फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: ‘मिस वर्ल्ड’ जीतने के बाद प्रियंका का खुले दिल से नहीं हुआ स्वागत! अभिनेत्री की मां का खुलासा

Mon, 02 Dec 2024 02:26 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 02 Dec 2024 02:26 AM IST
सार

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने खुलासा किया कि जब प्रियंका ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीतकर वापिस आईं तो उनके गृह राज्य में उनका खुले दिल से स्वागत नहीं हुआ। आइए जानते हैं विस्तार से…

विज्ञापन
Priyanka Chopra mother madhu chopra revealed home state did not welcome actress after winning miss world
प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में कुछ ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने साझा किया कि ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीतने के बाद उनकी बेटी और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का उनके गृह राज्य में खुले दिल से स्वागत नहीं हुआ। 


 
Priyanka Chopra mother madhu chopra revealed home state did not welcome actress after winning miss world
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
गलत धारणा के चलते नहीं हुआ स्वागत
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2000 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब अपने नाम किया और पूरे देश को गौरवान्वित किया। हाल ही में एक साक्षात्कार में अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि उनके गृहनगर बरेली में प्रियंका का खुले दिल से स्वागत नहीं हुआ, क्योंकि उस समय, यह गलत धारणा थी कि सौंदर्य प्रतियोगिताएं महिलाओं के शोषण के लिए होती हैं।
CID 2: एसीपी प्रद्युम्न ने कहा- ‘कुछ तो गड़बड़ है’, ‘सीआईडी 2’ के नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

 
Priyanka Chopra mother madhu chopra revealed home state did not welcome actress after winning miss world
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
मुश्किल से मिली अनुमति
प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने यूट्यूब पर ‘समथिंग बिगर शो’ के साथ बातचीत के दौरान यह खुलासा किया। उन्होंने उस समय को याद किया जब उनकी बेटी ने 2000 में ‘मिस वर्ल्ड’ का ताज जीता था। उन्होंने दुख के साथ बताया कि जब अभिनेत्री जीत के बाद बरेली गईं, तो लोग उनका स्वागत करने के लिए तैयार नहीं थे। प्रियंका की मां ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा, "उस समय एक गलत धारणा थी कि ये सभी सौंदर्य प्रतियोगिताएं नारी शोषण के लिए होती हैं।" उन्होंने साझा किया कि लोगों ने यह भी कहा कि प्रतियोगिताएं महिलाओं को वस्तु बनाकर उन्हें शर्मिंदा कर रही हैं। इसलिए आयोजकों को उन्हें आने की अनुमति दिलाने में मुश्किल हुई, जो शर्तों के साथ आई थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra mother madhu chopra revealed home state did not welcome actress after winning miss world
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
आर्मी क्लब में हुई थी वेलकम पार्टी
अभिनेत्री की मां ने बताया आखिरकार, उन्हें केवल सेना क्षेत्र में आने की अनुमति दी गई। इसके अलावा, उन्हें केवल आर्मी क्लब में ही अपनी वेलकम पार्टी करने की अनुमति मिली, जिसमें केवल सेना के अधिकारी थे और कोई आम नागरिक नहीं था। मधु ने कहा कि उस समय खिताब जीतना बहुत बड़ी बात थी, लेकिन फिर 'उनके अपने गृह राज्य ने उनका स्वागत नहीं किया।' 

 
विज्ञापन
Priyanka Chopra mother madhu chopra revealed home state did not welcome actress after winning miss world
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : पीटीआई
मुंबई में खुले दिल से हुआ स्वागत
प्रियंका की मां ने आगे कहा कि प्रियंका का शोषण नहीं किया गया। उन्होंने अपनी शर्तों पर यह किया। उन्हें अवसर मिला और उन्होंने इसे बखूबी निभाया, लेकिन जब प्रियंका मुंबई पहुंची तो उनका खुले दिल से स्वागत किया गया। उनके प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया और उनके लिए फिल्मों के प्रस्तावों की बाढ़ आ गई।
Kavita Kaushik: हम स्वैग-दादागीरी से खुश हैं, विवेक ओबेरॉय की तारीफ कर कविता कौशिक ने सलमान खान पर साधा निशाना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed