Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Priyanka Chopra shared her thoughts on the experience of watching films in theatres Know What she says
{"_id":"67763da3c8859d54fb0ed282","slug":"priyanka-chopra-shared-her-thoughts-on-the-experience-of-watching-films-in-theatres-know-what-she-says-2025-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: 'ओटीटी वर्सेज थिएटर' की बहस में 'देसी गर्ल' ने किया सिनेमाघर का चुनाव, बोलीं- यह जादू है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra: 'ओटीटी वर्सेज थिएटर' की बहस में 'देसी गर्ल' ने किया सिनेमाघर का चुनाव, बोलीं- यह जादू है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:47 PM IST
सार
अब हाल ही में, अभिनेत्री ने ओटीटी वर्सेज थिएटर की बहस पर अपनी राय दी है और थिएयर में फिल्में देखने के अनुभव को काफी अलग बताया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की दीवानगी दुनियाभर में है। प्रियंका ने अपने दम पर यह पहचान बनाई है। बॉलीवुड में सिक्का जमाने वाली देसी गर्ल ने 2017 में हॉलीवुड का रुख किया। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने ओटीटी वर्सेज थिएटर की बहस पर अपनी राय दी है और थिएयर में फिल्में देखने के अनुभव को काफी अलग बताया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
2 of 5
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओटीटी वर्सेज थिएटर पर बोलीं देसी गर्ल
हाल ही में, हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में देसी गर्ल ने कहा, "मुझे लगता है कि ओटीटी और थिएटर दोनों के अपने अलग मायने हैं और दोनों ही काफी अच्छे भी है। हम एक ऐसे समय में रह रहे हैं, जब हम 24 घंटे, 7 दिन और रात हर संभव तरीके से मनोरंजन तक पहुंच सकते हैं और यह मुझे लगता है कि खुद में काफी अच्छा है।"
अजनबियों से भरे कमरे में फिल्म देखना है पसंद
हालांकि, अभिनेत्री ने सिनेमाघरों में फिल्म देखने के एक्सपीरियंस की खूब सराहना की है और कहा है कि उन्हें आज भी थिएटर जाकर फिल्में देखने में काफी मजा आता है। प्रियंका ने कहा, "मुझे लगता है कि थिएटर में जाकर फिल्म देखना मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। अंधेरे थिएटर में फिल्म देखने जैसा कुछ नहीं है, न केवल दोस्तों और परिवार के साथ, बल्कि अजनबियों से भरे कमरे में, सभी देखने के अनुभव से जुड़े हुए हैं।"
थिएटर में फिल्में देखना पसंद करती हैं अभिनेत्री
प्रियंका ने आगे कहा, "बड़ी स्क्रीन का, तेज साउंड इसे लोगों के लिए और अच्छा बना देते हैं। वहां बैठकर ऐसा लगता है कि सच में यह सारे सीन्स हमारे बीच ही हो रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि मूवी थिएटर का जादू कभी फीका पड़ेगा।"
इस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो कथित तौर पर निर्देशक फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।